Monday, May 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट अरविंद पब्लिक स्कूल प्रकाश पुंज अंडर-14 क्रिकेट के सेमीफाइनल में

अरविंद पब्लिक स्कूल प्रकाश पुंज अंडर-14 क्रिकेट के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना जिला के मसौढ़ी बाजार के डीएन कॉलेज ग्राउंड पर चल रहे प्रकाश पुंज पब्लिक स्कूल अंडर-14 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट अरविंद पब्लिक स्कूल ने 4 विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उसने यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब, मसौढ़ी को पराजित किया।

टॉस यंग ब्वॉयज क्रिकेट क्लब मसौढ़ी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 17.5 ओवर में 83 रन बनाये। अमृत सिंह ने 23 रन, पीयूष मिश्र ने 13 रन बनाये। समीर ने 14 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

जवाब में अरविंद पब्लिक स्कूल ने 18.5 ओवर में छह विकेट पर 84 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। निखिल कुमार सिंह ने 24 रन और निशांत सिंह ने 12 रन बनाये। रितिक रौशन ने 12 रन 1 विकेट चटकाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समीर कुमार को यंग बॉयज क्रिकेट क्लब के गेंदबाजी कोच विकास शर्मा के द्वारा दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights