Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारफुटबॉल अनुआनंद PFA फुटबॉल लीग में रैनबो एफसी व इलेवन स्टार, मोकामा विजयी

अनुआनंद PFA फुटबॉल लीग में रैनबो एफसी व इलेवन स्टार, मोकामा विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। अनुआनंद पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में मंगलवार को खेले गए मैचों में रैनबो एफसी और इलेवन स्टार मोकामा ने जीत दर्ज की। इलेवन स्टार मोकामा ने मुसल्लहपुर एफसी को 1-0 और रैनबो एफसी ने मगध सॉकर को 3-2 से हराया।

पहला मैच रैनबो एफसी और मगध सॉकर के बीच मैच खेला गया। दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ मूव बनाते रहे। रैनबो एफसी की ओर से हिमांशु कुमार ने 24वें, अजय कुमार ने 64वें और 78वें मिनट में गोल दागे। मगध सॉकर के लिए मोहम्मद समीर खलील ने 14वें और सहर्ष कुमार ने 21वें मिनट में गोल दागे। इस मैच में रैनबो के दीपक कुमार नेहरा और मगध सॉकर के निजाम अली खान को रेफरी गौरव राज ने पीला कार्ड दिखाया।

दूसरे मैच में इलेवन स्टार, मोकामा और मुसल्लहपुर एफसी आमने-सामने थे। इलेवन स्टार मोकामा की ओर से शायन नंदी ने 55वें मिनट में गोल दागे। अरविंद कुमार ने मोकामा के अनिकेत को पीला कार्ड दिखाया। इस मैच में कैलाश प्रसाद, सुनील कुमार और गौरव राज सहायक रेफरी थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.