Monday, May 25, 2026
Home बिहारकबड्डी ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन चुनाव : बिहार के कुमार विजय ने किया महासचिव पद पर नामांकन

ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन चुनाव : बिहार के कुमार विजय ने किया महासचिव पद पर नामांकन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी एक सितंबर को नई दिल्ली के एक होटल में अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के होने वाले दूसरे राउंड के चुनाव में महासचिव पद पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने भी नॉमिनेशन किया है। इसके अलावा कबड्डी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव विपिन कुमार सिंह ने संयुक्त सचिव के पद पर अपना नामांकन किया है। बिहार के ही संजय सिन्हा ने उपाध्यक्ष पद पर अपना नामांकन किया है। इस चुनाव में अध्यक्ष के एक, उपाध्यक्ष के चार पद, जेनरल सेक्रेटरी के एक, ज्वायंट सेक्रेटरी के पांच, कोषाध्यक्ष के एक, एक्सक्यूटिव मेंबर के आठ पदों के लिए चुनाव होंगे। 27 अगस्त को चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की जायेगी।

जिन लोगों ने किया है नामांकन-
अध्यक्ष : तेजस्वी सिंह, के गणेश्वर मुदिराज, के जगदीश्वर यादव।
वाइस प्रेसिडेंट : सुब्रत मुखर्जी, एसएस लक्कर, भुवनेश्वर कलिता, हेम राज, के ई प्रभाकर, हनुमंत गोवडा, सिकंदर सिंह मालुका, असवद जयदास पाटिल, के जगदीश्वर यादव, संजय सिन्हा।
जेनरल सेक्रेटरी : कुमार विजय सिंह (बिहार), दिनेश पटेल, जितेंद्र पी ठाकुर।
कोषाध्यक्ष : निरंजन सिंह, जितेंद्र पी ठाकुर, ए सैफुल्ला।
संयुक्त सचिव : राजेश कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह, राज कुमार भरंता, महेश जोशी, कुलदीप सिंह दलाल, ए सैफुल्ला, ए जिते सिंह, अबेदुर रहमान, अजय कुमार बेहरा, बाबू राव दतोवा चंदरे।
एक्सक्यूटिव मेंबर : सीएच जिले सिंह, दीपक जोशी, धर्मवीर मल्लिक, नरेंद्र कुमार सुमरवर, सुरिंदर मोहन गुप्ता, संजीव भरंता, चेतन जोशी, कुलदीप गुप्ता, वी वीर लैंकेया, बसंत शर्मा, ए मुनिराजा, सुधीर कुमार, बाबूराव दतोवा चंदरे, के विजया कुमार, जगदीश कुमार शर्मा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights