Monday, May 25, 2026
Home झारखंड रांची जिला मुख्यमंत्री कप फुटबॉल : कांके बना विजेता

रांची जिला मुख्यमंत्री कप फुटबॉल : कांके बना विजेता

by Khel Dhaba
0 comment

रांची। खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की रांची इकाई के तत्वावधान में बिरसा स्टेडियम मोरहाबादी में आयोजित रांची जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कप फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में अनगड़ा ने कांके को 2-0 से पराजित किया। कांके की ओर से खेल के 18वें व 40वें मिनट में बिट्टू पाहन ने गोल किया।

इससे पूर्व खेले गये सेमीफाइनल में अनगड़ा ने नामकुम को 3-0 से हरा कर फाइनल में जगह बनायी। नामकुम की ओर से दीपक महतो, शंकर पाहन व साधो महतो ने गोल किया। खिलाड़ियों के बीच द्रोणाचार्य अवार्डी नरेन्द्र सिंह सैनी एवं रांची जिला खेल पदाधिकारी डा. प्रभात शंकर ने पुरस्कार वितरण किया।

कार्यक्रम का संचालन शाहिद अंसारी ने किया। इस अवसर पर सरोजनाथ महतो, मंगल मिंज, विजय किस्पोट्टा, रवि मिंज, जयन्त, पूर्णचन्द्र महली, हसन अंसारी, अनमोल मिंज, अख्तर हुसैन, काली महतो, प्रेमचन्द्र पूत्र्ति, सुनील महली, गोपाल तिर्की, मुकेश कुमार, शिवमुनी प्रसाद, दीपक कुमार सहित खेलप्रेमी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights