Monday, June 22, 2026
Home Latest गेल के आउट होने भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह दी बधाई

गेल के आउट होने भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में क्रिस गेल के आउट होने के बाद जिस तरह से भारतीय खिलाड़ियों ने अभिवादन किया उससे कहा जा रहा है कि लगता है कि क्रिस गेल का यह आखिरी वनडे था।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज टीम के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने तूफानी पारी खेली। गेल बेहद आक्रामक अंदाज में दिख रहे थे और कमाल की बल्लेबाजी खलील अहमद की गेंद ने उनकी इस पारी का अंत कर दिया।

क्रिस गेल जैसे ही इस मैच में आउट हुए तमाम भारतीय खिलाड़ी उन्हें बधाई देने पहुंच गए। गेल ने कप्तान विराट कोहली, लोकेश राहुल समेत तमाम भारतीय खिलाड़ियों का अपने अंदाज में अभिवादन स्वीकार किया। क्रिस गेल ने मैदान से बाहर जाते हुए अपने बल्ले के हैंडल में हेलमेट को फंसाया और उसे उंचा करके दर्शकों का अभिवादन किया।


इस मैच में क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ काफी अच्छी बल्लेबाजी की। गेल ने इस मैच में 41 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके व 5 छक्के लगाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.