Monday, June 22, 2026
Home Latest गेल को वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह नहीं

गेल को वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टेस्ट टीम में जगह नहीं

by Khel Dhaba
0 comment

पोर्ट आफ स्पेन। क्रिस गेल को 22 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये 13 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी गयी है जिससे इस स्टार खिलाड़ी को भारत के खिलाफ विदाई मैच मिलने की उम्मीद नहीं है।

टीम में एकमात्र नया चेहरा रहकीम कोर्नवेल हैं जो स्पिन गेंदबाज आल राउंडर हैं। गेल ने पिछला टेस्ट मैच 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और वह भारत के खिलाफ शुरूआती वनडे में फार्म में नहीं देखे थे जिसमें वह कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 31 गेंद में केवल चार रन ही बना सके थे।

जून में मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ विश्व कप मैच से पहले गेल ने अंतिम टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जतायी थी और वह ऐसा किंग्स्टन में सबीना पार्क में अपने घरेलू मैदान में ही चाहते थे। हालांकि रोबर्ट हायनेस की अध्यक्षता वाली वेस्टइंडीज चयन समिति ने ऐसा नहीं किया।

टीम इस प्रकार है :
जेसन होल्डर (कप्तान), क्रेग ब्रेथवेट, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेज, रहकीम कार्नवेल, शेन डॉरिच (विकेटकीपर), शैनोन गैब्रिएल, शिमरोन हेतमायर, शाई होप, कीमो पॉल और केमार रोच।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.