Tuesday, June 23, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर साहेबगंज जिला में कई खेलों का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर साहेबगंज जिला में कई खेलों का आयोजन

फुटबॉल में एएफसी सकरीगली बनी चैंपियन, घोघी पहाड़ रही उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

साहेबगंज, 23 जून। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय, साहेबगंज द्वारा सिदो-कान्हु स्टेडियम में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत फुटबॉल, एथलेटिक्स और ओलंपिक अभियान पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

आदिम जनजातीय फुटबॉल टीमों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में घोघी पहाड़, लादोनी पहाड़, दारुम पहाड़, पोखरिया पहाड़ और एएफसी सकरीगली की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को जिला प्रशासन की ओर से फुटबॉल जर्सी और पैंट उपलब्ध कराए गए।

एएफसी सकरीगली ने जीता फुटबॉल खिताब

पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एएफसी सकरीगली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए घोघी पहाड़ को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। घोघी पहाड़ की टीम उपविजेता रही।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के परिणाम

जेवलिन थ्रो (महिला)
प्रथम : काजल मुंडा
द्वितीय : बेबी मुंडा
तृतीय : रितिका मुंडा
शॉटपुट (पुरुष)
प्रथम : मो. अली
द्वितीय : चंदन रजवार
तृतीय : सामू मरांडी
शॉटपुट (महिला)
प्रथम : काजल कुमारी
द्वितीय : हीरा हेंब्रम
तृतीय : बेबी कुमारी

पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

बालिका वर्ग
प्रथम : निशा कुमारी
द्वितीय : प्रतिज्ञा कुमारी
तृतीय : संजना कुमारी
बालक वर्ग
प्रथम : अमन कुमार
द्वितीय : अंश राज
तृतीय : अंगद यादव

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबॉल को किक मारकर किया। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव माधव चंद्र घोष, जिला खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, कोच योगेश यादव, अशोक साहनी, सुरेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रेमी और अधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.