Sunday, June 21, 2026
Home Latest इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित

विराट और रोहित टीम में शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान होंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा टीम में शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम को अपडेट किया गया है। वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेल पाएंगे। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों सीरीज के लिए टीम में चुना गया था लेकिन फिलहाल वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगी। बीसीसीआई के अनुसार उनकी वापसी पर अंतिम फैसला मेडिकल टीम की सलाह के बाद लिया जाएगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.