Friday, June 19, 2026
Home बिहारक्रिकेट पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मालसलामी, हरक्यूलस और सिविल ऑडिट जीते

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मालसलामी, हरक्यूलस और सिविल ऑडिट जीते

वैशाली सीसी, एनएमसीसी और एसजीजीएस कॉलेज की टीमें हारीं

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 जून। पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग में 19 जून यानी शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में मालसलामी सीसी, हरक्यूलस सीसी और सिविल ऑडिट ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

सिग्मा स्पोट्र्स पर खेले गए मैच में मालसलामी सीसी ने वैशाली सीसी पर 249 रन की विशाल जीत दर्ज की। वहीं अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर हुए मैच में हरक्यूलस सीसी ने एनएमसीसी को 10 विकेट और मंगल तालाब पर खेले गए मैच में सिविल ऑडिट ने एसजीजीएस कॉलेज को 7 विकेट से हराकर महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

मालसलामी सीसी की 249 रन से बड़ी जीत

सिग्मा स्पोट्र्स ग्राउंड पर खेले गए मैच में मालसलामी सीसी ने वैशाली सीसी को 249 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मालसलामी सीसी ने 35 ओवर में 8 विकेट पर 386 रन बनाए। नमन राज ने 126, यश राज ने 98, हर्ष राज ने 68, अक्षित शौर्य ने 28 और श्रेयश ने नाबाद 18 रन बनाए।

वैशाली सीसी की ओर से अवनीश अरविंद 4, आशु 2 और अमृत 1 ने विकेट लिए।

जवाब में वैशाली सीसी की टीम 31 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। रेयांश सिंह ने 50 और दिव्यांश राज ने 16 रन बनाए। मालसलामी सीसी के लिए अयान ने 5, प्रणीत और हर्ष राज ने 1-1 ने विकेट चटकाए। विजेता टीम के नमन राज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
मालसलामी सीसी : 35 ओवर में 8 विकेट पर 386 रन, नमन राज 126, यश राज 98, हर्ष राज 68, अक्षित शौर्य 28, वैभव 11, श्रेयस 18, अतिरिक्त 32, अवनीश अरविंद 4/59, आशु 2/24, अमृत 1/87, बलजीत 1/87।
वैषाली सीसी : 137 रन ऑलआउट (31 ओवर), रेयांश सिंह 50, दिव्यांश राज 16, अयान 5/25, प्रणीत 1/4, हर्ष राज 1/2.

हरक्यूलस सीसी ने 10 विकेट से दर्ज की जीत

अल्फा स्पोट्र्स एकेडमी पर खेले गए मैच में हरक्यूलस सीसी ने एनएमसीसी को 10 विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एनएमसीसी की टीम 24.3 ओवर में 105 रन पर आउट हो गई। जितेश कुमार ने 21, शौर्य शेखर ने 20 और रुद्र कृष्ण सिंह ने 14 रन बनाए। हरक्यूलस सीसी के लिए हरि ओम ने 5, आयुष कुमार झा ने 3, अर्पित लाल और निखिल कुमार ने 1-1 ने विकेट लिए।

जवाब में हरक्यूलस सीसी ने 15 ओवर में बिना विकेट खोए 107 रन बनाकर मैच जीत लिया। साहिल कुमार ने नाबाद 62 और आयुष्मान ने नाबाद 31 रन बनाए। विजेता टीम के हरिओम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
एनएमसीसी : 24.3 ओवर में 105 रन ऑलआउट, जितेश कुमार 21, शौर्य शेखर 20, रुद्र कृष्ण सिंह 14, अतिरिक्त 27 हरि ओम 5/20, आयुष कुमार झा 3/6, अर्पित लाल 1/10.
हरक्यूलस सीसी : 107/0 (15 ओवर), साहिल कुमार नाबाद 62, आयुष्मान नाबाद 31.

सिविल ऑडिट 7 विकेट से जीता

मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में सिविल ऑडिट ने एसजीजीएस कॉलेज को 7 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसजीजीएस कॉलेज की टीम 26.4 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई। आदित्य ने 33, निखिल प्रधान ने 19, एमडी नेयाज ने 18, अमय सहाय ने 16 और अमन आर्या ने 15 रन बनाए।

सिविल ऑडिट की ओर से रेहान रफी ने 4, मोहम्मद रफी ने 2, रिशु राज ने 1 और हमजा खान ने 1 विकेट लिए।

जवाब में सिविल ऑडिट ने 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अमित कुमार ने नाबाद 55, रिशु राज ने 45 और आदित्य कुमार ने 27 रन बनाए। एसजीजीएस कॉलेज की ओर से नितीश कुमार 2 और मोहम्मद लकी 1 ने विकेट हासिल किए।

संक्षिप्त स्कोर

एसजीजीएस कॉलेज : 137 ऑलआउट (26.4 ओवर) : आदित्य 33, निखिल प्रधान 19, एमडी नेयाज 18, अमय सहाय 16, रेहान रफी 4/20, मोहम्मद रफी 2/30, रिशु राज 1/9।
सिविल ऑडिट : 11.5 ओवर में 3 विकेट पर 141 रन अमित कुमार नाबाद 55, रिशु राज 45, आदित्य कुमार 27, नितीश कुमार 2/23, मोहम्मद लकी 1/32.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.