Tuesday, June 2, 2026
Home Uncategorized झारखंड वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी सचिव संजय कुमार हुए सम्मानित

झारखंड वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी सचिव संजय कुमार हुए सम्मानित

उनकी सेवानिवृत्ति पर किया गया सम्मान समारोह का आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 2 जून। झारखंड वॉलीबॉल संघ के अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कार्यकारी सचिव संजय कुमार की सेवानिवृत्ति के अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल संघ कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उनके खेल एवं प्रशासनिक क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

ज्ञात हो कि संजय कुमार की नियुक्ति झारखंड पुलिस में खेल कोटे से हुई थी। उन्होंने अपने सेवाकाल में खेल एवं पुलिस प्रशासन दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया। सेवानिवृत्ति के समय वे झारखंड उच्च न्यायालय में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत थे। अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड को गौरवान्वित किया तथा वॉलीबॉल खेल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मान समारोह में झारखंड वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खरे, महासचिव उत्तम राज एवं आयोजन सचिव संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संजय कुमार के समर्पण, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय जीवन की कामना की।

संजय कुमार की सेवानिवृत्ति पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक शेखर बोस, चेयरमैन सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष आर.के. आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, किरण थाम्पकिंसन, एस.एम. हासमी, विश्वनाथ सिंह, उत्तम राज, विकास वर्मा, प्रमोद कुमार, सुनील तिवारी, भास्कर राव, संजय ठाकुर, भोला प्रताप सिंह, उपेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद जौहरी, डॉ. सी.के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. राजा, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, अजय अखौरी, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार तथा झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके सुखद भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दी हैं।

सभी ने उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी वॉलीबॉल खेल के विकास और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.