रांची, 2 जून। स्थानीय मुद्गल मेसन, चुटिया स्थित ब्रेक प्वाइंट पाराडाइज क्लब में तीन दिवसीय प्रथम स्टीव डेविस कप स्नूकर एवं पुल चैंपियनशिप का समापन 2 जून यानी मंगलवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग इवेंट्स में विजेता एवं उपविजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
मास्टर स्नूकर (15 रेड्स) में हिमांशु राज ने नितेश शर्मा (3-2) से हराया। मिनी स्नूकर (15 रेड्स) में आयोन दास ने आशीष शर्मा को हराया। 8 बॉल्स पूल में आशीष शर्मा ने शौर्य सिंह को हराया।
मुख्य अतिथि डॉ मोहम्मद जाकिर एवं विशिष्ठ अतिथि कृष्णा शर्मा ने विजेताओं एवं उप विजेताओं को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ऋषिकेश महतो, मेजर, बिट्टू, बादल, आर्यन, हर्ष, ऋषभ, नवनीत, भोला सहित सभी खिलाड़ी मौजूद थे।