पटना, 21 मई। बेगूसराय ने बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में सेंट्रल जोन से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अपने आखिरी लीग मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 6 विकेट से हराया। सेंट्रल जोन के एक अन्य मैच में समस्तीपुर ने सहरसा को 66 रन से हराया।
सेंट्रल जोन में बेगूसराय,खगड़िया और समस्तीपुर की टीम चार लीग मैचों में तीन में जीत हासिल की और 12 अंक हासिल किये पर बेहतर नेट रनरेट के आधार पर बेगूसराय ने नॉकआउट की अर्हता हासिल की। बेगूसराय का नेट रन रेट 1.629,समस्तीपुर का 0.757 और खगड़िया का 0.382 है।
बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली टीमों का फैसला हो चुका है। अंगिका जोन से मुंगेर, सेंट्रल जोन से बेगूसराय, मगध जोन से गया,मिथिला जोन से दरभंगा, पाटलिपुत्र जोन ने पटना, शाहाबाद जोन से भोजपुर, सीमांचल जोन से पूर्णिया और वेस्टर्न जोन से गोपालगंज ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
पहला मैच : समस्तीपुर बनाम सहरसा
सेंट्रल जोन के अंतर्गत गुरुवार यानी 21 मई को खेले गए मैच में समस्तीपुर ने सहरसा को 66 रन से हराया। टॉस सहरसा ने जीता और समस्तीपुर को बैटिंग का न्योता दिया। समस्तीपुर ने पहले बैटिंग करते हुए मोहम्मद आलम (नाबाद 91) और असफान खान (60) के अर्धशतकों की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 223 रन बनाये। आदित्य कुमार ने 34 रन की पारी खेली।
सहरसा की ओर से कृ्ष्णा सिंह ने 3 जबकि मोहम्मद इमामन और सितांशु कुमार ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में सहरसा की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन ही बना सकी। सत्यम कुमार ने 32, प्रिंस कुमार ने 35, अभिषेष शर्मा ने 25, मोहम्मद इमाम ने नाबाद 25, पुस्कर झा ने नाबाद 15, आयुष आनंद ने 10, सितांशु कुमार ने 10 रन बनाये।
समस्तीपुर की ओर से पुज्ज्वल यादव ने 2, गिरिधर कुमार ने 3, आलोक कुमार ने 2 विकेट चटकाये।
मोहम्मद आलम को प्लेयर ऑफ द मैच का का खिताब दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
समस्तीपुरत : 20 ओवर में 5 विकेट पर 223 रन, मोहम्मद आलम नाबाद 91, आदित्य कुमार 34, असफान खान 60, अतिरिक्त 30, मोहम्मद इमाम 1/35, कृष्णा सिंह 3/32, सितांशु कुमार 1/22
सहरसा : 20 ओवर में 7 विकेट पर 157, सत्यम कुमार 32, आयुष आनंद 10, प्रिंस कुमार 35, अभिषेक शर्मा 25, सितांशु कुमार 10, मोहम्मद इमाम नाबाद 25,पुज्ज्वल यादव 2/57, गिरिधर कुमार 3/15, आलोक कुमार 2/28
दूसरा मैच : बेगूसराय बनाम सुपौल
सुपौल ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। गुलशन कुमार ने 49 रन की बदौलत सुपौल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाये। इसके अलावा अमन कुमार ने 18, रिशु मिश्रा ने 23, जयवर्धन ने 23,दिवाकर झा ने 22 रन बनाये। बेगूसराय की ओर से सुमित कुमार ने 3, दानिश आलम ने 3, अतुल प्रकाश ने 1 विकेट चटकाये।
जवाब में बेगूसराय की टीम 18 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। दानिश आलम ने 37, मुरारी कुमार ने 19, गुलशन कुमार ने 41,पृथ्वी राज ने नाबाद 42 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 16 रन बने। मोहम्म शहजादा ने 1, शोभित कुमार 3 विकेट चटकाये। विजेता टीम के दानिश आलम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
सुपौल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 155, अमन कुमार 18, रिश मिश्रा 23, जयवर्धन 23, दिवाकर झा 22, गुलशन कुमार 49, सुमित कुमार 3/19, अतुल प्रकाश 1/17, दानिश आलम 3/14
बेगूसराय : 18 ओवर में चार विकेट पर 160 रन, दानिश आलम 37, मुरारी कुमार 19, गुलशन कुमार 41, पृथ्वी राज नाबाद 42, अतिरिक्त 16, मोहम्मद शहजादा 1/29, शोभित कुमार 3/20