Tuesday, May 19, 2026
Home बिहारकबड्डी बालिका कबड्डडी : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, संपतचक चैंपियन

बालिका कबड्डडी : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, संपतचक चैंपियन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दानापुर कैंट दूसरे स्थान पर रही

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 19 मई। इम्पैक्ट गुरु फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रोजेक्ट माही (हर्बालाइफ सीएसआर पहल) के अंतर्गत आज खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना में बालिकाओं के लिए कबड्डी प्रतियोगिता एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को खेलों से जोड़ने के साथ-साथ मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के प्रति जागरूक करना था।

इस प्रतियोगिता में पटना जिले के चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाइप-4 की 40 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चकबैरिया, संपतचक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दानापुर कैंट, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मनेर, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खुशरूपुर की टीमें शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान दो सेमीफाइनल एवं एक फाइनल मैच आयोजित किए गए। सभी छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, संपतचक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दानापुर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। मनेर एवं खुशरूपुर की टीमों को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जागरूकता वीडियो दिखाया गया तथा निःशुल्क सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं खेल जगत से जुड़े कई अतिथि उपस्थित रहे। बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती संतोषी, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शमा परवीन एवं संपतचक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विमलेश्वर प्रसाद ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में कबड्डी रेफरी सुभाष कुमार एवं उनकी टीम, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी रिद्धिका एवं उनकी टीम तथा मीडिया टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इम्पैक्ट गुरु फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर अमरेंद्र कुमार एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि खेल और जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास, स्वास्थ्य जागरूकता और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर रजत कुमार, प्राची कुमारी, मधुमिता कुमारी, ज्योति कुमारी, रंजना कुमारी, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights