Monday, May 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने सचिव को भेजा कारण बताओ नोटिस

बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने सचिव को भेजा कारण बताओ नोटिस

दस जिला संघों के सचिवों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 17 मई। बिहार फुटबॉल संघ का विवाद गहराता जा रहा है। बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने बैठक बुला कर अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता के इस्तीफा देने की बात सदस्यों को बताई और नये कार्यकारी अध्यक्ष का मनोयन करा दिया। इसके बाद अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन को इस बैठक को बुलाने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही दस जिला संघों के पदाधिकारियों को निलंबित भी कर दिया।
अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन को जारी पत्र में कहा है कि मेरे द्वारा 26 अप्रैल को जारी पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि अगले 45 दिनों तक किसी तरह की समानांतर बैठक नहीं आयोजित की जायेगी। मेरे आदेश का सीधा उल्लंघन हुआ है। सचिव को 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें : बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की बैठक में प्रभाकर जायसवाल पर एक्शन का फैसला

साथ ही अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने दस जिला सचिवों पश्चिम चंपारण के इंतेसार हक, रोहतास के नौशाद आलम, सिवान के उमाशंकर प्रसाद, अररिया के मोसोम राजा, गया के खातिब अहमद, बेगूसराय के मनोज कुमार शर्मा, वैशाली के रवींद्र कुमार सिंह, सहरसा के अशफाक आलम, सुपौल के सुमन कुमार सिंह और नालंदा के सरवर हुसैन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें :बिहार फुटबॉल जगत में हलचल, बीएफए की असाधारण आम बैठक 24 मई को

गौरतलब है कि अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता ने 26 अप्रैल को पत्र जारी कहा है कि 24 मई को पटना में बिहार फुटबॉल संघ की बैठक बुलाई गई है और उस बैठक में कई अहम फैसले लिये जाने हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights