पटना, 14 मई। श्रीराम खेल मैदान और गोल क्रिकेट एकेडमी ने समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण में क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया।
सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे इस टूर्नामेंट में गुरुवार यानी 14 मई को खेले गए प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में श्रीराम खेल मैदान की टीम ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को 26 रन से अंतिम आठ में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में गोल क्रिकेट एकेडमी ने बीआईओसी को 18 रन से जीतकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
पहला मैच
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीराम खेल मैदान की टीम ने 20.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाए। अमन ने 40 रन की शानदार पारी खेली। विनय कुमार ने 34, अमृत राज ने 16 और दीपक ने 11 रन का योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में टीम को 13 रन मिले।
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से अनिरुद्ध राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। राहुल को 2 विकेट मिले, जबकि आदित्य गौरव ने 2, अमन पासवान और विक्की राज ने 1-1 विकेट हासिल किए।
134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी की टीम 20.4 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। शामू ने 25, प्रिंस राज ने 24 और राहुल कुमार ने 24 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।
श्रीराम खेल मैदान की ओर से करन कुमार ने 3 विकेट चटकाए। रेयांश केशरी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए। विनय कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि रुपेश और ऋषि को 1-1 सफलता मिली। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए श्रीराम खेल मैदान के विनय कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:::
श्रीराम खेल मैदान : 20.2 ओवर में 133/10, अमन 40, दीपक 11, अमृत राज 16, विनय कुमार 34, अतिरिक्त 13, अनिरुद्ध अनिल राज 4/39, राहुल 2/23, आदित्य गौरव 2/25, अमन पासवान 1/15, विक्की राज 1/11.
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 20.4 ओवर में 107/10, शामू 25, प्रिंस राज 24, राहुल कुमार 24, अतिरिक्त 8, करन कुमार 3/18, विनय कुमार 2/16, रुपेश 1/39, रिषि 1/18, रेयांश केशरी 3/14.
दूसरा मैच
दिन के दूसरे मुकाबले में गोल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीआईओसी को 18 रन से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18 ओवर में 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से मोनू सिंह ने सर्वाधिक 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं अमन ने 10 और नीतीश रेड्डी ने 17 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 13 रन मिले।
बीआईओसी की ओर से गेंदबाजी में सुमित राज ने 3 विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया। अमन ने 2 विकेट, आराज्ञय ने 2 विकेट और रिशु राज ने भी 2 विकेट हासिल किए। अनमोल शर्मा को 1 सफलता मिली।
123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआईओसी की टीम 16.5 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रिंस कुमार ने 27 रन बनाए जबकि सुमित राज ने 16 और रिशु राज ने नाबाद 20 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। अतिरिक्त के रूप में टीम को 16 रन मिले। गोल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अमन कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। मधुकांत पांडेय ने भी 3 विकेट लिए, जबकि अनीष ने 2 विकेट अपने नाम किए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मोनू सिंह को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर
गोल क्रिकेट एकेडमी: 18 ओवर में 122/10, मोनू सिंह 65, अमन 10, नीतीश रेड्डी 17, अतिरिक्त 13, सुमित राज 3/21, अमन 2/3, आराज्ञय 2/11, रिशु मुकेश राज 2/20, अनमोल शर्मा 1/14
बीआईओसी: 16.5 ओवर में 104/10, प्रिंस कुमार 27, सुमित राज 16, रिशु मुकेश राज नाबाद 20, अतिरिक्त 16, अमन कुमार 3/12, अनीष 2/25, मधुकांत पांडेय 3/27.