Wednesday, May 13, 2026
Home Latest ज्ञानेश्वरी ने एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीते दो पदक

ज्ञानेश्वरी ने एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में जीते दो पदक

गांधीनगर में चल रही है यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

गांधीनगर, 13 मई। भारत की भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने बुधवार को यहां चल रही एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 53 किग्रा वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। ज्ञानेश्वरी ने स्नैच वर्ग में रजत और फिर इसी स्पर्धा में कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

चीन की जिनलान झाओ ने कुल 216 किग्रा भार उठाकर इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता जबकि वियतनाम की होआई हुओंग गुयेन को कुल 195 किग्रा वजन उठाने पर रजत पदक मिला। कोमल कोहर ने सोमवार को महिलाओं की 48 किग्रा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला था।

सोमवार से शुरु हुई इस चैंपियनशिप में 28 एशियाई देशों और दो राष्ट्रमंडल देशों के 178 भारोत्तोलक हिस्सा ले रहे हैं और यह 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है।

पिछले महीने आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट आईबीएफसी यूनिवर्सल कप-2026 में छत्तीसगढ़ की इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 53 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। समोआ के एपिया स्थित तुआनाईमाटो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 अप्रैल से 2 मई तक अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 70 देशों के लगभग 500 खिलाड़ी एवं 200 अधिकारी शामिल हो रहे है। ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन के साथ अपने ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के लिए क्वालीफिकेशन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।

ज्ञानेश्वरी इससे पहले जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल और सीनियर कॉमनवेल्थ में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। ज्ञानेश्वरी अभी छत्तीसगढ़ पुलिस में राजनांदगांव में कार्यरत है। अपने कोच अजय लोहार विश्वकर्मा के प्रशिक्षण और मार्गदर्शन से ज्ञानेश्वरी इस मुकाम तक पहुंची है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights