Wednesday, May 13, 2026
Home Latest श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन बैडमिंटन में जीते

श्रीकांत और पीवी सिंधू थाईलैंड ओपन बैडमिंटन में जीते

आयुष शेट्टी, उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

बैंकॉक, 13 मई। यहां चल रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में भारत के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत और पी वी सिंधू ने बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से हराया। वहीं दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को मात दी। श्रीकांत का सामना चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा जबकि सिंधू डेनमार्क की अमेली शूल्ज से खेलेंगी।

एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13-21, 21-17, 4-21 से पराजय झेलनी पड़ी जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए।

उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया। हुड्डा को 21-11 17-21 16-21 से पराजय मिली जबकि खरब को टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन ने 21-19 13-21 18-21 से हराया।

इससे पहले मंगलवार को मौजूदा एशियन गेम्स चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने निमिबुत्र स्टेडियम में एक कड़े मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

बैडमिंटन रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज टॉप सीड सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने इंडोनेशिया की बिना रैंकिंग वाली जोड़ी पुत्रा एरवियानस्याह और बागास मौलाना को 21-19, 23-21, 21-10 से हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई थी। धीमी शुरुआत के बाद जिसमें वे पहले सेट में 16-11 से पीछे चल रहे थे सात्विक-चिराग ने लगातार सात अंक बनाकर ज़ोरदार वापसी की और मैच पर नियंत्रण बनाया और पहला गेम अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में मैच का रुख बदल गया, जब इंडोनेशियाई जोड़ी ने 11-9 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए टाई-ब्रेक की स्थिति पैदा कर दी। उन्होंने यह टाई-ब्रेक जीतकर मुकाबले को बराबर कर दिया और निर्णायक गेम के लिए मंच तैयार कर दिया।

हालांकि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने यह सुनिश्चित किया कि अब कोई और रुकावट न आए। उन्होंने निर्णायक गेम में शुरू से आखिर तक अपना दबदबा बनाए रखा और एक घंटे चार मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की नज़र अपने तीसरे थाईलैंड ओपन खिताब पर है। इससे पहले वे दो बार वर्ष 2019 और 2024 में बीडब्ल्यूएफ सुप-500 टूर्नामेंट जीत चुके हैं।

पुरुष सिंगल्स के क्वालिफाइंग मैचों में मानव चौधरी ने पेरिस 2024 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता मलेशिया के ली ज़ी जिया को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 21-19, 21-18 से मैच हार गए। अनुष्का शाहपुरकर भी महिला सिंगल्स क्वालिफ़ायर्स से बाहर हो गईं, जब उन्हें थाईलैंड की यतावीमीन केतक्लिएंग के हाथों 21-5, 21-7 से हार का सामना करना पड़ा।

मोहित जगलान और लक्षिता जगलान का मिक्स्ड डबल्स का सफ़र भी क्वालिफ़ायर्स में ही खत्म हो गया जब उन्हें चीनी ताइपे के त्साई फ़ू-चेंग और सुंग यू-ह्सुआन के हाथों 21-11, 21-18 से हार मिली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights