Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट नन्हक महतो मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में चमके अमन और हिमांशु

नन्हक महतो मेमोरियल स्कूली क्रिकेट में चमके अमन और हिमांशु

लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी और स्कूल ऑफ क्रिकेट विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 13 मई।। स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 के अंतर्गत बुधवार को खेले गए मुकाबलों में स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना और लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने जीत हासिल की।

सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे इस टूर्नामेंट में लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने वाईसीसी को 10 विकेट और स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना ने खेमनीचक एकादश को दस विकेट से पराजित किया।

पहला मैच

पहले मैच में वाईसीसी की टीम 15 ओवर में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। रजनीश कश्यप ने 16 और अनुराग राणा ने 14 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 10 रन मिले। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के अमन पासवान ने 17 रन देकर 6 विकेट चटकाये। राहुल कुमार और अनिरुद्ध राज ने 2-2 विकेट हासिल किए।

73 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में बिना विकेट खोए जीत हासिल कर ली। प्रकाश राज ने नाबाद 37 और शामू ने नाबाद 19 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 19 रन मिले। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अमन पासवान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
वाईसीसी : 72 ऑलआउट (15 ओवर), रजनीश कश्यप 16, अनुराग राणा 14, अतिरिक्त 10, अमन पासवान 6/17, राहुल कुमार 2/26, अनिरुद्ध अनिल राज 2/12.
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी: 75/0 (8 ओवर), प्राकश राज नाबाद 37, शामू नाबाद 19, अतिरिक्त 19.

दूसरा मैच

दूसरे मुकाबले में खेमनीचक एकादश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20.4 ओवर में मात्र 63 रन पर सिमट गई। आशीष राज ने 13, अमन कुमार यादव ने 11 और पीयूष ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 8 रन मिले। स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना की ओर से हिमांशु केशरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट मात्र 8 रन देकर झटके। आकाश लक्ष्मण कुमार ने 4 विकेट लेकर बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी। नीरज कुमार ने 2 और रौनक रविंद्र गुप्ता ने 1 विकेट हासिल किया।

63 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट पटना की टीम ने मात्र 6.2 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रेयांश सिंह ने नाबाद 26 और अगस्त्य प्रमोद कुमार ने नाबाद 29 रन की पारी खेली। टीम को अतिरिक्त के रूप में 9 रन मिले। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले हिमांशु केशरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संक्षिप्त स्कोर
खेमनीचक एकादश : 63 ऑलआउट (20.4 ओवर), आशीषराज 13, पीयूष 10, अमन कुमार यादव 11, अतिरिक्त 8, आकाश लक्ष्मण कुमार 4/12, हिमांशु केशरी 3/8, नीरज कुमार 2/14, रौनक रविंद्र गुप्ता 1/6
स्कूल आफ क्रिकेट पटना: 64/0 (6.2 ओवर), श्रेयांश सिंह नाबाद 26, अगस्त्य प्रमोद कुमार नाबाद 29, अतिरिक्त 9.

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights