Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट आशीर्वाद मेमोरियल स्कूल क्रिकेट में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली विजयी

आशीर्वाद मेमोरियल स्कूल क्रिकेट में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली विजयी

द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 10 मई। स्थानीय नेहरू स्टेडियम मोतिहारी में चल रहे आशीर्वाद मेमोरियल इंटर स्कूल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल सुगौली ने द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान को 7 विकेट से हराया। सीवान को टीम की यह लगातार दूसरी हार है।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रुप ए के मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल की टीम रेहान के 37 व शकील के 15 रन की पारी की बदौलत में 90/9 रन (20ओवर) का स्कोर बनाया। द रेडिएंट पब्लिक स्कूल के गेंदबाज साजिद ने 3 विकेट व सन्नी ने 2 विकेट लिया।

जवाब में द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने मैन ऑफ द मैच अंगद के नाबाद 54 रन व आकाश के 11 रन के बदौलत 91/3(12.3 ओवर) का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल के गेंदबाज रेहान ने 2 विकेट लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश व मो. तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अस्मित व आशिक रहे।

सोमवार यानी 11 मई को द रॉयल इंटरनेशनल स्कूल सीवान की टीम के सामने राजहंस एकेडमी प्ले एंड पब्लिक स्कूल अरेराज की टीम होगी। मौके पर टूर्नामेंट कमिटि के सदस्य महफूज रहमान खान,एडवोकेट कमलेश कुमार, मो.आलम,शाहिद हसन,सचिन सहनी, मो.रेयान इत्यादि की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights