Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर क्रिकेट : पंजीकृत खिलाड़ियों को मिलेगा खेलने का मौका

मुजफ्फरपुर क्रिकेट : पंजीकृत खिलाड़ियों को मिलेगा खेलने का मौका

पूर्व सचिव परमानंद सिन्हा को समर्पित होगा इस सत्र का लीग

by Khel Dhaba
0 comment
Muzaffarpur Under-19 Cricket League

मुजफ्फरपुर, 10 मई। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में होने वाले जिला क्रिकेट लीग (2025-26) में वैसे भी खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है, जो फिलहाल किसी क्लब से पंजीकृत नहीं हैं। इसके लिए उन्हें संघ से पंजीकृत किसी क्लब से संपर्क करना होगा।

रविवार को शिवशंकर पथ स्थित संघ कार्यालय में आयोजित विशेष बैठक में यह फैसला लिया गया। उपाध्यक्ष मानवेन्द्रनाथ त्रिवेदी ने बताया कि संघ से जुड़े क्लब की मांग पर संघ ने यह छूट देने का फैसला लिया है। फैसला लिया गया कि 11 से 15 मई के बीच क्लब ऑनलाइन या ऑफलाइन नये खिलाड़ियों का पंजीयन करा सकेंगे। एक क्लब अधिकतम पांच नये खिलाड़ियों को ही जोड़ सकता है। शर्त होगी कि जिन नये खिलाड़ियों को क्लब अपने टीम से जोड़ेगा, वे चालू सत्र में किसी अन्य क्लब से पंजीकृत नहीं होने चाहिये।

बैठक में यह भी तय हुआ कि इस बार का लीग बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव व जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष परमानन्द सिन्हा उर्फ बमबम भैया के नाम को समर्पित होगा। ज्ञात हो कि विगत 06 मई को पुणे में परमानन्द सिन्हा का देहांत हो गया था। मानवेन्द्र ने बताया कि सीनियर लीग के लिए टीम को चार अलग-अलग ग्रुप में बाँटा जायेगा। इसके लिए 12 मई को जिला कार्यालय में ड्रॉ निकाला जायेगा। लीग मई के आखिरी सप्ताह में शुरू होगा। बैठक में सचिव रचना शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, पूर्व सचिव रविशंकर शर्मा उर्फ बब्बू शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अवनीश नंदन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights