Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारफुटबॉल राष्ट्रीय मेंस अंडर-20 फुटबॉल में मेघालय से हारा बिहार

राष्ट्रीय मेंस अंडर-20 फुटबॉल में मेघालय से हारा बिहार

बिहार का अगला मुकाबला 11 मई को अरुणाचल प्रदेश से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 9 मई। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में चल रहे स्वामी विवेकानंद अंडर-20 मेंस नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में शनिवार को ग्रुप ए के मुकाबले में बिहार को मेघालय के हाथों हार खानी पड़ी। मेघालय ने बिहार को 3-1 से हराकर अच्छी शुरुआत की। सांबोरलांग लांगटे (20′) ने एक शानदार लंबी दूरी के शॉट से मेघालय को आगे कर दिया। इससे पहले कि बिहार ठीक से संभल पाता मेनांगपिंडप खोंगजी (26′) ने कुछ मिनट बाद बढ़त दोगुनी कर दी। हालांकि बिहार पीछे नहीं हटा और दूसरे हाफ की शुरुआत में मोहम्मद सादिक रहमान (48′) की बदौलत एक गोल की वापसी का प्रयास किया। हालांकि वे थोड़े प्रेशर में थे, मेघालय ने अपनी थोड़ी सी बढ़त बनाए रखी और मेनांगपिंडैप (90+ 6’) ने स्टॉपेज टाइम में अपना दूसरा और टीम के लिए तीसरा गोल करके जीत दिला दी। मेघालय का अगला मुकाबला झारखंड से जबकि बिहार का अगला मुकाबला 11 मई को अरुणाचल प्रदेश से होगा।

बिहार अपना तीसरा मैच राजस्थान से 15 मई को अंतिम लीग मैच 17 मई को झारखंड से खेलेगा। ग्रुप टॉपर को क्वार्टर फाइनल में स्थान मिलेगा। अब तक मणिपुर, बंगाल, मिजोरम और स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने इस प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। बिहार अगर क्वार्टर फाइनल में पहुंचता है तो उसका मैच 19 मई को होगा । बिहार टीम की कमान मोहम्मद नसीम खान को सौंपी गई है।

बिहार टीम : राहुल कुमार, मोहम्मद अरबाज आलम, अंकित कुमार, किर्रिश कुमार, रोहन कुमार, मोहम्मद नसीम खान, सनोज मुर्मू, सुजल कुमार, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद सादिक रहमान, विजयन कुमार, निशांत राज, निखिल कुमार, मोनू कुमार, सन्नी गोल्ड, ऋषु राज, अंश राज और सिंटू कुमार।
हेड कोच : सोनू कश्यप।
मैनेजर: कौशल कुमार सिंह।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights