पटना, 9 मई। मेजबान दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट 9 मई यानी शनिवार को संपन्न दो दिवसीय इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” में ओवरऑल चैंपियन बना। लिट्रा वैली स्कूल दूसरे नंबर पर रहा।
कार्यक्रम के अंतिम दिन बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के मंत्री शिक्षा मिथिलेश तिवारी जी, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव और भाजपा के राज्य प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति से विद्यालय की शोभा में चार चांद लगा। दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी जी, संजीव कुमार मिश्रा, विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन अमित प्रकाश, दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रधानाचार्य डॉ राकेश अल्फ़्रेड, डिप्टी हेड मोहम्मद अशफ़ाक़ इक़बाल द्वारा ज्ञान रूपी प्रकाश पुंज प्रज्ज्वलित कर किया गया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही समापन समारोह ने दर्शकों एवं प्रतिभागियों को उत्साह व उमंग से भर दिया।
प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल राउंड्स अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। प्रतिभागियों ने अपने सूझबूझ भरी चालों, धैर्य और मानसिक संतुलन से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रत्येक मुकाबला बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, अनुशासन और आत्मविश्वास को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करते हैं।
प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।
“चेकमेट 2026” का सफल समापन विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा, जिसने एक बार फिर विद्यार्थियों की बौद्धिक प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मंच प्रदान किया।
परिणाम
ओवर ऑल विजेता – डी.पी.एस. पटना ईस्ट
रनर – लिट्रा वैली स्कूल
अंडर-11 बालिका : प्रथम-डी.पी.एस. पटना ईस्ट, द्वितीय-कार्मेल हाई स्कूल।
अंडर-11 बालक : प्रथम-लिट्रा वैली स्कूल, द्वितीय-डीपीएस,दानापुर
अंडर-14 बालिका : प्रथम-ट्रीनिटी ग्लोबल स्कूल, द्वितीय-लिट्रा वैली स्कूल
अंडर-14 बालक : प्रथम-लिट्रा वैली स्कूल, द्वितीय-डीपीएस,दानापुर
अंडर-16 बालिका : प्रथम-लिट्रा वैली स्कूल, द्वितीय-डी.ए.वी. खगौल
अंडर-16 बालक : प्रथम-बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल, द्वितीय-लिट्रा वैली स्कूल