Monday, May 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट नन्हक महतो स्मृति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

नन्हक महतो स्मृति अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

टूर्नामेंट 7 मई से श्री कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड पर, तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 5 मई। सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउन्डेशन के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड खेमनीचक पर समाज सेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें संस्करण का आयोजन 7 मई से किया जायेगा। इस टूर्नामेंट में विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली चमचमाती ट्रॉफी समेत अन्य ट्रॉफियों का अनावरण कासा पिकोला रेस्टूरेंट में एक भव्य समारोह के दौरान किया गया।

ट्रॉफी की लाचिंग राकेश ओझा माननीय विधायक शाहपुर, मृत्युंजय तिवारी (‌अध्यक्ष, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन), डॉo इंद्रदीप चंद्रवंशी (वार्ड पार्षद), टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा, कासा पिकोला रेस्टूरेंट के एमडी राजेश शर्मा, प्रो शशिकांत प्रसाद पासवान, सतीश राजू, संयोजक भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ पूर्व जाने माने वरीय क्रिकेटर सौरभ चक्रवर्ती, विकास कुमार गोल्डी, संयोजक भाजपा क्रीडा प्रकोष्ठ और सुमित एंड शर्मा स्पोट्र्स के एमडी सुमित शर्मा ने संयुक्त रूप से की।

टूर्नामेंट में जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बताया कि प्रतिदिन दो-दो मैचों का आयोजन किया जायेगा और वह 21-21 ओवरों का होगा। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी। टीमों की संख्या अधिक होने पर लॉटरी के जरिए भाग लेने वाली टीमों का निर्धारण किया जायेगा। इसमें स्कूल, क्रिकेट एकेडमी व अन्य शिक्षण संस्थानों की टीमें हिस्सा ले सकती हैं।

फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने बताया कि इस आयोजन में पुरस्कारों की बरसात होगी। विजेता तथा उप विजेता टीमों को ट्राफी सहित कई पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिदिन मैन आफ द मैच समेत मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट विकेटकीपर समेत कई अन्य पुरस्कार दिये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने हेतु आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाना जरूरी होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमें संतोष तिवारी से 9386962380 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights