Wednesday, May 13, 2026
Home बिहारBCA MENS T20 TROPHY बीसीए टी20 ट्रॉफी में कटिहार की रोमांचक जीत

बीसीए टी20 ट्रॉफी में कटिहार की रोमांचक जीत

मधेपुरा को 10 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा र ही बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी के सीमांचल जोन के लीग मुकाबले में कटिहार ने मधेपुरा को 10 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। कप्तान खालिद आलम ने 49 गेंदों में 83 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा अश्वनी कुमार ने 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की। आयान कुंवर ने नाबाद 94 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रशांत ने 54 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दोनों ने मिलकर मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया, लेकिन टीम 20 ओवर में 1 विकेट पर 164 रन ही बना सकी और जीत से 10 रन दूर रह गई।

संक्षिप्त स्कोर

कटिहार : 20 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन, खालिद आलम 83, अश्वनी कुमार 51, सूरज कुमार 13, अतिरिक्त 9, सुदर्शन चंद 2/32, आयान कुंवर 1/36, नवीन खिरहारी 1/32, जीशु कुरैशी 1/38

मधेपुरा : 20 ओवर में 1 विकेट पर 164 रन, आयान कुंवर नाबाद 94, प्रशांत नाबाद 54, अतिरिक्त 14, हर्ष नंदा 1/25

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights