पटना, 3 मई। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के अंतर्गत रविवार यानी 3 मई को खेले गए गए मुकाबले में बेगूसराय और सहरसा ने जीत हासिल की।
स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मैचों में बेगूसराय ने खगड़िया को 45 रन और सहरसा ने सुपौल को 6 विकेट से हराया। दोनों टीमों की दो मैचों में यह पहली जीत है।
सहरसा ने सुपौल को 6 विकेट से हराया
पहले मुकाबले में सुपौल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। गुलशन कुमार ने 28 गेंदों में 58 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि अमन कुमार (21) और दिवाकर झा (20) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
इसके जवाब में सहरसा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 180/4 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के हीरो रहे अनिकेत कुमार सिंह, जिन्होंने नाबाद 56 रन की पारी खेली। उनके अलावा सत्यम (25) और अंकित वर्मा (23) ने भी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। विजेता टीम के अनिकेत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
सुपौल : 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन, गुलशन कुमार 58 (28), अमन कुमार 21, दिवाकर झा 20, सुशांत मिश्रा 15, वरुण राज 15, प्रिय कुमार 12,अतिरिक्त 23, सचिन कुमार 3/27, मोहम्मद जफर इमाम 1/30, राजू यादव 1/32, प्रिंस कुमार 1/21
सहरसा : 180/4 (19 ओवर)
अनिकेत कुमार सिंह नाबाद 56, सत्यम कुमार 25, अंकित वर्मा 23, प्रिंस कुमार 14, आयुष आनंद 19, मोहम्मद इमाम नाबाद 11, अतिरिक्त 32,
गुलशन कुमार 1/20, शोभित कुमार 1/26, अनमोल कुमार 1/22, दिवाकर झा 1/36
बेगूसराय ने खगड़िया को 45 रन से हराया
दिन के पहले मुकाबले में बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शिवम राज ने 34 गेंदों में 73 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि दानिश आलम (30) और पृथ्वी राज (25) ने भी अहम योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम 19.2 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कुणाल कुमार (27) और गोलू कुमार (19) ने संघर्ष किया, लेकिन बेगूसराय के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी। सुधांशु राज कुमार, अभिषेक चंद्र झा और पृथ्वी राज ने 2-2 विकेट लेकर जीत सुनिश्चित की।
संक्षिप्त स्कोर
बेगूसराय : 20 ओवर में सात विकेट पर 183 रन, शिवम राज 73, दानिश आलम 30, पृथ्वी राज 25, अतुल प्रकाश 16, युवराज यादव 19, अतिरिक्त 10
सचिन तोमर 2/25, कुणाल कुमार 2/37, अनिकेत कुमार झा 2/36, कुंदन निषाद 1/30
खगड़िया : 19.2 ओवर में 138 ऑल आउट, कुणाल कुमार 27, गोलू कुमार 19, मोहम्मद हसनैन 16, हर्षित आनंद 10, विश्व प्रिय 15, केश्वर विशाल 13, अतिरिक्त 13, सुधांशु कुमार 2/26, अभिषेक चंद्र झा 2/27, पृथ्वी राज 2/12, सुमित कुमार 2/25, आयुष कुमार 1/23, अतुल प्रकाश 1/23