सीतामढ़ी, 28 अप्रैल। गोपालगंज ने श्यामल सिन्हा बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टरफाइनल मैच में गोपालगंज ने अरवल को 127 रन के भारी अंतर से पराजित किया।
टॉस अरवल ने जीता और गोपालगंज को बैटिंग का न्योता दिया। गोपालगंज ने पहले खेलते हुए निशांत कुमार ने 74 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 266 रन बनाये। निशांत के अलावा दानिश सैमसुल ने 22,गुलाम मुस्तफा ने 24, सूरज कुमार ने 16, आर्यन यादव ने 34, युवराज गिरि ने 29 और विकास कुमार यादव ने 11 रन की पारी खेली। अतिरिक्त के सहारे 44 रन बने।
अरवल की ओर से आयुष कुमार ने 3, आयुष, उत्सव मोदी, रणवीर कुमार और अजीत हिमांशु ने 1-1 विकेट चटकाये।
जवाब में अरवल की टीम 31.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट हो गई। आयुष कुमार ने 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा रणवीर कुमार ने 27, अजीत हिमांशु ने 14, दुर्गेश कुमार ने 14, यश राज ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 11 रन बने।

गोपालगंज की ओर से गुलाम मुस्तफा ने 15 रन देकर 4, मनीष और विकास यादव ने 2-2 जबकि युवराज गिरि ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के गुलाम मुस्तफा (24 रन, 4 विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
गोपालगंज : 50 ओवर में 8 विकेट पर 266 रन, निशांत कुमार 74, दानिश सैमसुल 22, गुलाम मुस्तफा 24, सूरज कुमार 16, आर्यन यादव नाबाद 34, युवराज गिरि 29, विकास कुमार यादव 11, अतिरिक्त 44, आयुष कुमार 1/41, उत्सव मोदी 1/30, रणवीर कुमार 1/70, आयुष सतीश कुमार 3/47, अजीत हिमांशु 1/15
अरवल : 31.5 ओवर में 139 रन पर ऑल आउट, आयुष सतीश कुमार 42, अजीत हिमांशु 14, रणवीर कुमार 27, दुर्गेश कुमार 14, यश राज 10, अतिरिक्त 11, युवराज गिरि 1/18, विकास कुमार यादव 2/27, मनीष कुमार 2/36, गुलाम मुस्तफा 4/15