पटना, 19 अप्रैल। राजधानी पटना से सटे विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर चल रही बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी के वेस्टर्न जोन के अंतर्गत रविवार यानी 19 अप्रैल को खेले गए मैच में गोपालगंज ने सीवान को 2 विकेट से पराजित किया। विजेता टीम के सचिन कुमार सिंह (63 रन, दो विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टॉस सीवान ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। गोपालगंज की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे सीवान के बैटर नहीं चल पाये और पूरी टीम 18.1 ओवर में 98 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से सतीश कुमार (27), मयंक कुमार (15) और शब्बीर बशीर खान (14) ही दोहरे अंक में पहुंच पाये।
गोपालगंज की ओर से आमोद यादव ने 18 रन देकर 3, प्रशांत श्रीवास्तव ने 14 रन देकर 2, सचिन कुमार सिंह ने 18 रन देकर 2, उत्कर्ष सिंह ने 17 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपालगंज की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और महज 6.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 8 चौका व 4 छक्का की मदद से नाबाद 63 रन बनाए, जबकि उत्कर्ष सिंह ने 16 गेंदों में 5 चौका व 1 छक्का की मदद से 33 रन का योगदान दिया।
सिवान की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस शाही ने 30 रन देकर 1 और शब्बीर खान ने 38 रन देकर 1 वजकगट चटकाये।
संक्षिप्त स्कोर
सीवान: 18.1 ओवर में 98 ऑल आउट,सतीश कुमार 27, मयंक कुमार 15, शब्बीर खान 14, अमोद यादव 3/18, प्रशांत श्रीवास्तव 2/14, सचिन कुमार सिंह 2/18, उत्कर्ष सिंह 1/17, प्रशांत कुमार 1/12
गोपालगंज: 6.5 ओवर में दो विकेट पर 101 रन, सचिन कुमार सिंह नाबाद 63, उत्कर्ष सिंह 33, प्रिंस शाही 1/30, शब्बीर खान 1/38