Thursday, April 30, 2026
Home बिहारअन्य बिहार हैंडबॉल संघ ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर

बिहार हैंडबॉल संघ ने जारी किया वार्षिक कैलेंडर

मई से शुरू होंगी प्रतियोगिताएं

by Khel Dhaba
0 comment
National Women's Handball Championship

पटना, 13 अप्रैल। बिहार हैंडबॉल संघ की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को पटना में आयोजित की गई जिसमें कई फैसले लिये गए। वर्ष 2026-27 के लिए संघ ने अपना वार्षिक खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार राज्य में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष और महिला हैंडबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग जिलों में किया जाएगा।

संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कैलेंडर तकनीकी प्रभाग की मंजूरी के बाद जिला इकाइयों की सहमति से तैयार किया गया है।

पटना से होगी प्रतियोगिताओं की शुरुआत

सत्र की पहली प्रतियोगिता 7वीं मिनी बालक एवं बालिका राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता होगी, जिसका आयोजन पटना में मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में किया जाएगा।

प्रमुख प्रतियोगिताओं का शेड्यूल

7वीं मिनी बालक/बालिका: पटना (मई अंत / जून शुरुआत)
9वीं सब-जूनियर बालक: मधुबनी
11वीं सब-जूनियर बालिका: रोहतास
8वीं जूनियर बालिका: मधेपुरा (सितंबर/अक्टूबर)
9वीं जूनियर बालक: जहानाबाद
14वीं सीनियर महिला: सीवान
14वीं सीनियर पुरुष: सारण (नवंबर/दिसंबर)

खिलाड़ियों के लिए जरूरी निर्देश

संघ ने स्पष्ट किया है कि सभी आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं फेडरेशन के मानकों के अनुसार आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों के लिए आधार कार्ड के साथ डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights