Thursday, April 30, 2026
Home बिहारक्रिकेट बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में सुपौल की सुपर जीत

बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में सुपौल की सुपर जीत

सहरसा की टीम 9 विकेट से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 6 अप्रैल। स्थानीय आईओसीएल टाउनशिप मैदान पर खेली जा रही रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेंट्रल जोन के लीग मुकाबले में सुपौल ने सहरसा को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा कर दमदार जीत दर्ज की। इस मैच में पहले सुपौल के गेंदबाजों ने सहरसा को कम स्कोर पर रोका और फिर बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में लक्ष्य हासिल कर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। शोभित कुमार (चार विकेट) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मैच का सार

टॉस सहरसा ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 23.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाये। जवाब में सुपौल की टीम 10 ओवर में 1 विकेट पर 169 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

सहरसा की बैटिंग

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बैटर आयुष और शहनबाज आलम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। हालांकि मध्यक्रम में अर्जित सिंह ने 37 (44) रन और अभिनव कुमार ने 36 (21) रन की तेज पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की। निखिल कुमार ने भी 25 (25) रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम 23.5 ओवर में 166 रन पर सिमट गई।

सुपौल की ओर से गेंदबाजी शानदार रही। कप्तान शोभित कुमार ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए 4/37 विकेट झटके। उनके अलावा अनमोल कुमार ने 22 रन देकर 3 और मोहम्मद शजादा ने 47 रन देकर 2 विकेट लेकर सहरसा की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई।

सुपौल की बैटिंग

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। सुशांत मिश्रा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में 65 रन ठोक दिए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनके साथ अमन कुमार ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 33 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाकर मैच को जल्दी खत्म कर दिया।

संक्षिप्त स्कोर

सहरसा : 23.5 ओवर में 166 रन पर ऑल आउट, अर्जित सिंह 37, अभिनव कुमार 36, निखिल कुमार 25, गुलाम सरवर खान 15, अमन अनिल कुमार साह 13, अविनाश कुमार बिट्टू 11, शोभित कुमार 4/37, अनमोल कुमार 3/22, मोहम्मद शजादा 2/47, श्रवण राज 1/42

सुपौल : 169/1 (10 ओवर), अमन कुमार नाबाद 84, सुशांत मिश्रा 65, केशव झा नाबाद 9, अतिरिक्त 11, शिवम कुमार 1/30

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights