Tuesday, June 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट किडजी बिहटा ने जीता बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का खिताब

किडजी बिहटा ने जीता बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का खिताब

फाइनल में केपीएस पब्लिक स्कूल की टीम 3 विकेट से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 मार्च। विक्रम स्थित याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड पर सोमवार यानी 30 मार्च को संपन्न बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का खिताब किडजी बिहटा ने जीत लिया। फाइनल में किडजी बिहटा ने केपीए पब्लिक स्कूल को 3 विकेट से पराजित किया।

मैच की शुरुआत में केपीएस पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने संयमित और प्रभावशाली बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जयश राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 78 रन बनाए और टीम की पारी को मजबूती प्रदान की। उनके साथ आदर्श आनंद ने भी नाबाद 41 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। किडजी बिहटा की ओर से सचिन सिंह ने 2 विकेट और बिलाल बिन शाहिद ने 1 विकेट हासिल किया।

155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किडजी बिहडा बिहटा की टीम ने शुरुआत से ही सकारात्मक खेल दिखाया। हालांकि बीच-बीच में विकेट गिरते रहे, लेकिन टीम ने संयम बनाए रखा और 24 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। किडजी की ओर से सचिन सिंह ने 39 रनों की अहम पारी खेली, जबकि बिलाल साह ने 34 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। केपीएल पब्लिक स्कूल की ओर से गेंदबाजी में आयुष कुमार ने 3 विकेट झटके जबकि अंश पांडेय को 1 सफलता मिली।

इस रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए सचिन सिंह को मैन ऑफ द मैच और मोस्ट वेल्यूवल प्लेयर चुना गया। जयश राज को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैट्समैन और आयुष कुमार को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। डोनी पोलो पब्लिक स्कूल के अनुराग राणा को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट, ज़ेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के कुमार वैभव बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट तथा किडजी बिहटा के बिलाल साहा को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रदान किया गया। केपीएस पब्लिक स्कूल के उज्ज्वल कुमार को प्रमोटिंग प्लेयर, वीर सिंह को इमर्जिंग प्लेयर तथा दिव्यांशु राज को मैन ऑफ द लीग के खिताब से नवाजा गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव अमित कुमार, संजय शर्मा और पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अश्वनी कुमार सिंह, निशिकांत, भिखारी सिंह, चैत्य नवीन (समाजसेवी), कृष्णा पटेल, ज्योति सिंह, सुरेश मिश्रा, शांभवी राज और रिमझिम कुमारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत अमित रंजन, प्रतीक कुमार और हिमांशु हरि ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.