Thursday, June 4, 2026
Home बिहारBCA MENS U23 ONE DAY TROPHY भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

क्वार्टरफाइनल में अररिया को सात विकेट से किया पराजित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 30 मार्च। प्लेयर ऑफ द मैच सन्नी सिंह (4 विकेट) की अगुआई में की बेहतरीन गेंदबाजी और सलामी बैटर रितविज सिंह (37 रन) और अर्जुन सिंह (51 रन) की बेहतरीन बैटिंग के दम पर भोजपुर ने बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर
ली है। भोजपुर ने इस टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में अररिया को सात विकेट से हराया।

मैच का सार

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस भोजपुर ने जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। अररिया ने पहले बैटिंग करते हुए 42.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 162 रन बनाये। जवाब में भोजपुर की टीम 24.4 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

अररिया की बैटिंग

अररिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। टीम 42.2 ओवर में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
अररिया के लिए कप्तान अमन राज ने 33 रनों की पारी खेली, जबकि अक्षय कुमार बिश्वास (23), उज्ज्वल कुमार (24) और हर्ष कुमार (17) ने कुछ उपयोगी योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। अतिरिक्त के रूप में टीम को 24 रन मिले, जो स्कोर में महत्वपूर्ण रहे।

भोजपुर की ओर से गेंदबाजी में सनी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8.2 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें अभिजीत सिंह (3 विकेट) और शिवम सिंह (2 विकेट) का अच्छा साथ मिला, जिससे अररिया की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

भोजपुर बैटिंग

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भोजपुर की टीम ने संयमित शुरुआत की। ऋत्विज सिंह ने 37 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया, जबकि अर्जुन सिंह ने 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। अमर कुमार ने 29 रन जोड़कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

अंत में रोहितसिंह ने तेज 18 रन (8 गेंद) बनाकर टीम को 24.4 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। भोजपुर ने 3 विकेट खोकर आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अररिया की गेंदबाजी में अंकित कुमार और अक्षय कुमार बिश्वास को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।

संक्षिप्त स्कोर

अररिया : 42.2 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट, उज्जवल कुमार 24, आदित्य राज 15, अमन राज 33, अक्षय विश्वास 23, हर्ष कुमार 17, अतिरिक्त 24, विवेक यथार्थ 1/28, सन्नी सिंह 4/26, शिवम सिंह 2/41, अभिजीत सिंह 3/21

भोजपुर : 24.4 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन, रितविज राज सिंह 37, अर्जुन सिंह 51, अमर कुमार 29, रोहित सिंह नाबाद 18, अतिरिक्त 24, अक्षय विश्वास 1/32, अंकित कुमार 1/31

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.