पटना, 14 मार्च। अंकित राज (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी और समरजीत कुमार (नाबाद 100) के शतक की बदौलत रोहतास ने बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के शाहाबाद जोन के लीग मैच में बक्सर को 9 विकेट से पराजित कर दिया।
मैच का सार
सदीसोपुर के डीएल सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए बक्सर ने 45.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 153 रन बनाये। जवाब में रोहतास ने 23.1 ओवर में 1 विकेट पर 154 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के समरजीत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
ऐसी रही बक्सर की बैटिंग
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बक्सर की टीम 45.2 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पंकज कुमार ने 68 गेंदों पर 32 रन, जबकि अमितोष ठाकुर ने 21 गेंदों पर 28 रन और प्रकाश कुमार ने 20 रन का योगदान दिया। रोहित गुप्ता और मयंक कुमार ने क्रमश: 15 और 16 रन का योगदान दिया।
रोहतास की ओर से अंकित राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं सिद्धार्थ भारद्वाज ने 8.2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। प्रतम साह और वरुण कुमार ने भी 1-1 विकेट चटकाये।
रोहतास के समरजीत का शतक
154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतास ने केवल 23.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 154 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में समरजीत कुमार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों पर नाबाद 100 रन (9 चौके, 2 छक्के) बनाए। वहीं कप्तान सिद्धार्थ गौतम ने नाबाद 41 रन की पारी खेली।
संक्षिप्त स्कोर
बक्सर : 153 ऑल आउट (45.2 ओवर), पंकज 32, अमितोष ठाकुर 28, रोहित गुप्ता 15, प्रकाश कुमार 20, शाहिद खान 11, अक्षय मिश्रा 10, मयंक कुमार 16, अतिरिक्त 14, अंकित राज 4/37, सिद्धार्थभारद्वाज 2/19, प्रतम साह 1/26, वरुण कुमार 1/26
रोहतास : 154/1 (23.1 ओवर), समरजीत कुमार नाबाद 100, सिद्धार्थ गौतम नाबाद 41, अरुण यादव 1/33