Sunday, February 22, 2026
Home बिहारBCA MENS SENIOR ONE DAY TROPHY बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अयान पर भारी पकड़े प्रशांत

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : अयान पर भारी पकड़े प्रशांत

मधेपुरा पर किशनगंज की पांच विकेट की जीत

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 22 फरवरी। बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के सीमांचल जोन के अंतर्गत रविवार यानी 22 फरवरी को खेले गए मुकाबले में मधेपुरा के अयान कुंवर के 138 रन पर किशनगंज के प्रशांत कुमार यादव की नाबाद 126 रन की भारी पड़ी और मधेपुरा को पांच विकेट से मात खानी पड़ी। मधेपुरा की यह लगातार दूसरी हार है।

मैच का सार

स्थानीय विद्या विहार स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में टॉस मधेपुरा ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 41.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 276 रन बनाये। जवाब में किशनगंज ने 49.4 ओवर में 5 विकेट पर 282 रन बना कर मच अपने नाम कर लिया। प्रशांत कुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मधेपुरा की पारी: अयान कुंवर का तूफानी शतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मधेपुरा टीम को अयान कुंवर ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 98 गेंदों पर 138 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। महबूब हसन (21), अहसान अंसारी (32) और गौरव राज (20) ने उपयोगी योगदान दिया, लेकिन मध्यक्रम लगातार विकेट गंवाता रहा। टीम 41.2 ओवर में 276 रन पर सिमट गई।

किशनगंज की ओर से कप्तान मोहम्मद जामिल ने 4/64 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। आकाश कुमार झा और मोनूगोला ने 2-2 विकेट लेकर अच्छा साथ निभाया।

किशनगंज की पारी: प्रशांत यादव का मैच जिताऊ शतक

277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किशनगंज की शुरुआत लड़खड़ाती रही और टीम ने 50 रन तक 4 विकेट गंवा दिए। इसके बाद प्रशांत कुमार यादव ने पारी को संभालते हुए नाबाद 126 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। अयान शोएब (48) ने उनका अच्छा साथ दिया, जबकि अंत में आकाश कुमार झा ने नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। टीम ने 49.4 ओवर में 282/5 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी में प्रमुख प्रदर्शन

मधेपुरा की ओर से ओंकार कुमार ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2/26 विकेट लिए। अहसान अंसारी, जीशु कुरैशी और सावन कुमार को 1-1 विकेट मिला, लेकिन वे प्रशांत यादव की पारी को रोक नहीं सके।

मैच का टर्निंग पॉइंट

50 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद प्रशांत यादव और अयान शोएब की साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद अंतिम ओवरों में संयमित बल्लेबाजी ने किशनगंज को जीत दिला दी।

संक्षिप्त स्कोर

मधेपुरा : 276 ऑल आउट (41.2 ओवर), अयान कुंवर 138, अहसान अंसारी 32, महबूब हसन 21, मोहम्मद जामिल 4/64, आकाश कुमार झा 2/54, आमिर खुसरू 2/38, मोनू गोला 2/61

किशनगंज : 282/5 (49.4 ओवर), प्रशांत कुमार यादव नाबाद 126, आयान शोएब 48, सूर्यम राज 30, आकाश कुमार झा नाबाद 36, सावन कुमार 1/61, ओंकार कुमार 2/26, अहसान अंसारी 1/27, जीशू कुरैशी 1/54

इन्हें भी पढ़ें 

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : दरभंगा के आयुष लोहारुका का शतक
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : वैशाली के आदित्य आनंद की सेंचुरी
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय के सुधांशु व सुमित का कहर
बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी : नालंदा के नमन गौरव का शतक
सीएम नीतीश ने किया वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुंगेर की रोमांचक जीत

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights