Monday, May 25, 2026
Home बिहारक्रिकेट मधुबनी जिला सुपर लीग क्रिकेट में नन्हे क्रिकेट एकेडमी की दूसरी जीत

मधुबनी जिला सुपर लीग क्रिकेट में नन्हे क्रिकेट एकेडमी की दूसरी जीत

झंझारपुर क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराया,रिशु मैन ऑफ द मैच

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 15 फरवरी। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला लीग के सुपर लीग मुकाबले में नन्हे क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी ने झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर के मैदान पर खेला गया। निर्णायकों के निर्णय के अनुसार मैच 30-30 ओवर का कराया गया।

मैच में झंझारपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में 21.4 ओवर में ही 10 विकेट खोकर 116 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रिंस ने 34 रन, नीतीश ने 24 रन और अंकित ने 22 रन का योगदान दिया। नन्हे क्रिकेट एकेडमी की तरफ से रिशु ने घातक गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि राधे, अश्वनी और शमशेर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नन्हे क्रिकेट एकेडमी की टीम ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 118 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से प्रिंस ने शानदार 53 रन बनाए, सिद्धार्थ ने 25 रन का योगदान दिया और माधव ने 9 रन जोड़े। झंझारपुर क्रिकेट क्लब की ओर से नीरज और लोकेश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अंकित को एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें : हो जाइए तैयार, आ गया बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल

शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए रिशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले में निर्णायक की भूमिका गोविंद राय और आकाश जी ने निभाई। मधुबनी जिला लीग के सुपर लीग का अगला मुकाबला झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और नन्हे क्रिकेट एकेडमी रेड, मधुबनी के बीच खेला जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights