पटना, 15 फरवरी। बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग (अंडर-15) में खेलने वाली टीमों के गठन के लिए आयोजित प्रथम चरण के ट्रायल में उदीयमान खिलाड़ियों की भीड़ उमड़ी।
रविवार यानी 15 जनवरी को स्थानीय हाई परफॉर्मेंस क्रिकेट अकादमी, फुलवारीशरीफ रेलवे क्रॉसिंग के में आयोजित इस सेलेक्शन ट्रायल में कुल 200 से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
यह भी पढ़ें : Women’s Asia Cup Rising Stars में भारत ए ने पाकिस्तान ए को हराया
टीम का चयन समर कादरी, अंशुमान गौतम और रेहान दास गुप्तान की तीन सदस्यीय समिति ने किया।
चयन समिति ने खिलाड़ियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से मूल्यांकन किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्या ग्लोबल स्कूल के सीएमडी अश्वनी कुमार सिंह उपस्थित रहे। साथ में टूर्नामेंट के निर्देशक अमित रंजन (निदेशक, बिरला ओपन माइंड सगुना मोड़) उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग : अनमोल का शतक, ईआरसीसी की बड़ी जीत
इन सबों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे मंच बिहार के उभरते हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। ट्रायल के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन समिति ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी टूर्नामेंट में खेलने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : AUS Women vs IND Women 1st T20I : अरुंधति रेड्डी की घातक गेंदबाजी
बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का उद्देश्य राज्य के स्कूल स्तरीय क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त एवं संरचित मंच प्रदान करना है।
इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर