Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट बिहार सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

बिहार सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

अंतिम लीग मैच में सिक्किम को हराया, खिताबी भिड़ंत भी सिक्किम से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 14 फरवरी। प्लेयर ऑफ द मैच अपूर्वा कुमारी (116 रन, 4 विकेट) के हरफनमौला प्रदर्शन और कप्तान प्रगति सिंह के शतक की मदद से बिहार ने सीनियर वीमेंस वनडे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के अपने पांचवें मुकाबले में सिक्किम को 198 रन के भारी अंतर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एक बार फिर बिहार का मुकाबला सिक्किम से होगा। फाइनल 16 फरवरी को खेला जायेगा।

प्लेट ग्रुप में कुल छह टीमें खेल रही हैं। बिहार की टीम कुल 5 पांच मैच जीत कर टॉप पर रही जबकि सिक्किम की टीम पांच में से चार में जीत हासिल कर दूसरे नंबर पर रही। मिजोरम तीसरे, मणिपुर चौथे, नागालैंड पांचवें स्थान पर रहीं। अंतिम पायदान पर नागालैंड की टीम रही जिसके खाते में एक भी जीत नहीं आई।

शनिवार को ओड़िशा के कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इुस मुकाबले में टॉस सिक्किम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार महिला टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत में टीम को जल्दी विकेट का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद अपूर्वा कुमारी और कप्तान प्रगति सिंह ने जिम्मेदारी संभालते हुए पारी को मजबूती दी।

अपूर्वा कुमारी ने 140 गेंदों पर 116 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। वहीं कप्तान प्रगति सिंह ने 128 गेंदों पर 126 रन बनाते हुए 15 चौके और 2 छक्के लगाए। दोनों खिलाड़ियों के बीच 228 रनों की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। याशिता सिंह ने भी 11 गेंदों पर 22 रन बनाकर रन गति को और तेज किया।

300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम बिहार की अनुशासित गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 34 ओवर में 102 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विभिन्न ग्रुपों की चैंपियन टीमों के प्लेयरों को किया सम्मानित

बिहार की ओर से अपूर्वा कुमारी ने गेंदबाजी में भी प्रभाव दिखाते हुए 10 ओवर में मात्र 19 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा रचना सिंह ने 2 विकेट और वैदेही यादव ने 2 विकेट हासिल कर विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। प्रीति प्रिया ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इस शानदार जीत पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का सामूहिक प्रयास और अनुशासन टीम की निरंतर सफलता का आधार है।

इन्हें भी पढ़ें 

टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights