भभुआ, 14 फरवरी। कैमूर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में क्रिकेटर नितीश पटेल स्मृति कैमूर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत 14 फरवरी यानी शनिवार को खेले गए मुकाबले में सनराइज क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। इस मैच में अभिमन्यु सिंह ने 3 विकेट चटकाये और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइज क्रिकेट क्लब ने भारतीय दीव क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
दीव की पारी 64 रन पर सिमटी
इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय दीव क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। पूरी टीम 20.2 ओवर में केवल 64 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गौरव शेखर ने सर्वाधिक 27 रन बनाए, जबकि रामू पाल ने 11 रन का योगदान दिया। सनराइज की ओर से अभिमन्यु सिंह और दानिश खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। आर्यन पटेल और विकास पटेल ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने विभिन्न ग्रुपों की चैंपियन टीमों के प्लेयरों को किया सम्मानित
सनराइज ने आसान लक्ष्य किया हासिल
65 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइज क्रिकेट क्लब ने 10.5 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अजय कुमार ने नाबाद 32 रन बना टीम को जीत तक पहुंचाया, जबकि विकास पटेल ने 19 रन का योगदान दिया। भारतीय दीव की ओर से शेषनाथ मौर्य और संदीप दूबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

अभिमन्यु बने प्लेयर ऑफ द मैच
शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए अभिमन्यु सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह ट्रॉफी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कमिटी के सदस्य एवं द मॉडर्न स्कूल के प्रिंसिपल अमितेश प्रताप सिंह ने प्रदान की। इस अवसर पर संघ के सचिव अजय कुमार सिंह, सीनियर सेलेक्टर इनोक रॉय दास, संयोजक संजय कुमार, सह संयोजक एजाज अली गोल्डेन तथा पूर्व खिलाड़ी रवि सिंह मौजूद रहे।
अगला मुकाबला
लीग के अगले मुकाबले में रविवार यानी 15 फरवरी को जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में विनर क्रिकेट क्लब का सामना स्टार क्रिकेट क्लब से होगा।

संक्षिप्त स्कोर
भारतीय दीव क्रिकेट क्लब – 64 (20.2 ओवर)
सनराइज क्रिकेट क्लब – 65/2 (10.5 ओवर)
प्लेयर ऑफ द मैच: अभिमन्यु सिंह
इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा