पटना, 14 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन स्थानीय एक होटल में किया जिसमें इस सत्र में रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में चैंपियन बनने वाली बिहार टीम के खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टॉफ को सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ के सचिव जियाउल आरफीन समेत अन्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर सचिव जियाउल आरफीनने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और सहयोगी स्टाफ के सतत मार्गदर्शन से टीम का प्रदर्शन संतुलित रहा है। एसोसिएशन को पूर्ण विश्वास है कि सभी खिलाड़ी भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ बिहार क्रिकेट की संरचना को और अधिक सुदृढ़ करने में योगदान देंगे।
सम्मानित किए गए रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों में आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, सकीबुल गनी, मंगल महरौर, सूरज कश्यप, पियूष कुमार सिंह, खालिद आलम, रघुवेंद्र प्रताप, हिमांशु सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार रजनीश, सचिन कुमार सिंह, आकाश राज, अर्नव किशोर, श्रमन निगरौध, अमोद यादव, प्रशांत कुमार सिंह, साकिब हुसैन, नवाज खान, सुमन कुमार, मलय राज, शुभम, सचिन कुमार, वाचस्पति, भास्कर दुबे, आशीष मिश्रा, शब्बीर खान और हिमांशु तिवारी शामिल रहे।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप में खिताब जीतने वाली बिहार पुरुष सीनियर टीम के सभी खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। इस टीम में आयुष लोहारुका, बिपिन सौरभ, साकिबुल गनी, मंगल महरूर, सूरज कश्यप, पियूष कुमार सिंह, पृथ्वी राज, बादल कनौजिया, हिमांशु सिंह, वैभव सूर्यवंशी, कुमार रजनीश, सचिन कुमार सिंह, आकाश राज, साबिर खान, हनी कुमार सिंह, शब्बीर खान और हिमांशु तिवारी शामिल रहे। टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी नंदन कुमार सिंह ने टीम मैनेजर के रूप में निभाई। कोचिंग स्टाफ में विनायक शामत मुख्य कोच तथा संजय कुमार सहायक कोच रहे।
कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी अंडर 23 सत्र 2025-26 के प्लेट ग्रुप में चैंपियन रही बिहार टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में पृथ्वी राज, आकाश राज, प्रशांत कुमार, दीपक यादव, आर्यन राज, सूरज कश्यप, शशांक उपाध्याय, आदित्य राज, हर्षित आनंद, नमन गौरव, वासुदेव प्रसाद सिंह, बादल कनौजिया, सुमन कुमार, आदर्श लाल, निशांत कुमार सिंह, आदित्य कुमार, गगन कुमार, कुमार श्रेय, सुधांशु कुमार और फहीम अनवर शामिल रहे। सहयोगी स्टाफ के रूप में सोनू कुमार झा को टीम मैनेजर, पवन कुमार को कोच, रौशन राज को सहायक कोच, कुंदन कुमार को फिजियोथेरेपिस्ट तथा अखिलेश शुक्ला को स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच के रूप में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बिहार के सभी जिलों के जिला प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी, सम्मानित खिलाड़ी, चयनित प्रतिनिधि तथा आयोजन से जुड़े सभी सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया और बिहार क्रिकेट के प्रति सामूहिक सहभागिता को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप मैच रिपोर्ट : टकर की तूफानी पारी, आयरलैंड जीता
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान मजबूत करना चाहेगा वेस्टइंडीज
टी20 विश्व कप मैच प्रीव्यू : सुपर आठ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा अमेरिका
टी20 विश्व कप IND VS PAK : कौशल से ज्यादा दबाव झेलने की असली परीक्षा