Sunday, February 8, 2026
Home बिहारक्रिकेट बेगूसराय सीनियर क्रिकेट लीग में चमके अतुल प्रकाश

बेगूसराय सीनियर क्रिकेट लीग में चमके अतुल प्रकाश

बछवारा को हराकर बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय, 6 फरवरी। बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला आज गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और बछवारा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

बछवारा 212 पर सिमटी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बछवारा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 40 ओवर के मुकाबले में 32वें ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई। बछवारा की ओर से ज्ञानोदय ने 65 रनों की सर्वाधिक पारी खेली, जबकि सिराज ने 29 रन बनाए। बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी में अतुल प्रकाश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, वहीं निशित को 2 विकेट मिले।

अतुल–सुमन की अर्धशतकीय साझेदारी से जीत

212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम ने मजबूत शुरुआत की। अतुल प्रकाश ने 58 रन और सुमन ने 52 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। बछवारा की ओर से परमानंद और हंसराज को 1-1 विकेट मिला।

अतुल प्रकाश बने मैन ऑफ द मैच

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अतुल प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मृत्युंजय कुमार सहित वीरेश, विवेक कुमार, दीपक कुमार, निराला कुमार, मो. शकील, विश्वजीत कुमार और राम कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

7 फरवरी को खेले जाएंगे तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले

सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत 7 फरवरी को तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले जिले के तीन अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे, जिन्हें लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights