Sunday, March 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल में बिहार ने राजस्थान को हराया

47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल में बिहार ने राजस्थान को हराया

बिहार हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 10 जनवरी। 47वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार ने अपने पहले लीग मैच में राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में 28-27 से पराजित कर जीत के साथ शुरुआत की। प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 14 जनवरी तक दिल्ली के पीतमपुरा में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

बिहार टीम का शानदार खेल प्रदर्शन

बिहार की 21 सदस्यीय टीम ने पूल सी के पहले मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। राजस्थान के खिलाफ मैच में इंद्रजीत कुमार ने 11 गोल किए, जबकि सचिन ने 6 और आदित्य ने 4 गोल कर टीम को जीत दिलाई।

अगला मुकाबला केरल के खिलाफ

बिहार टीम का अगला मैच केरल के खिलाफ होगा। टीम के प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार और सहायक प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह हैं। मैनेजर चंदन कुमार के कुशल प्रबंधन के चलते टीम को प्रतियोगिता में बेहतर सहयोग मिल रहा है।

संघ और अधिकारियों की शुभकामनाएं

बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधानपार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, अध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव आलोक कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बिहार टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अपनी शुभकामनाएँ दी हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights