पूर्णिया, 20 दिसंबर। पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय केएनसीए ग्राउंड पर चल रही पूर्णिया जिला बी डिवीजन क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में केआरएनसीसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पीडीसीसीसी को 23 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर केआरएनसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। आसिफ ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए, जबकि नयन ने 27 और तौफीक ने 16 रनों का योगदान दिया।
पीडीसीसीसी की ओर से गेंदबाजी में साहिल ने 3 विकेट लिए। साकिब और शनावाज को 2-2 विकेट मिले, जबकि अकबर ने 1 विकेट चटकाया।
166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीसीसीसी की टीम 24.5 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। अजमल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि शनावाज ने 20 और साहिल ने 16 रन जोड़े।
केआरएनसीसी की ओर से गेंदबाजी में नईम और तौफीक ने 3-3 विकेट लिए। राजा को 2 विकेट मिले, जबकि अशिफ ने 1 विकेट हासिल किया। एक बल्लेबाज रन आउट भी हुआ।
शानदार प्रदर्शन के लिए नईम आरजू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में रवि और प्रियांशु ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि कृष और आलोक ने स्कोरर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।