पटना, 17 दिसंबर। भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की मेजबानी में साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) 27 से 29 दिसंबर तक बी.एन.क्लब रामनगरी,आशियाना पटना में किया जायेगा जिसमें श्रीलंका, भूटान,नेपाल,बांग्लादेश सहित मेजबान भारत के पुरूष व महिला टीमें भाग लेंगी।
भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई.राजा राव से प्राप्त निर्देश के आलोक में इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निदेशक-सह-समाजसेवी पवन कुमार केजरीवाल ने बताया कि चैंपियनशिप के सफल आयोजनार्थ बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव,संघ के उपाध्यक्ष-सह-भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता,सचिव गौरी शंकर,संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन गुप्ता,संयोजक डॉ.अरुण दयाल के देखरेख में तैयारियां की जा रही है। चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की एक बैठक 20 दिसंबर ( शनिवार ) को होगी। जिसमें चैंपियनशिप का शुभंकर जारी किया जायेगा।