Saturday, February 28, 2026
Home बिहारटेबुल टेनिस संजय भट्टाचार्य मेमोरियल टेबुल टेनिस : आयुष, अनन्या और ऐशानी ने जीते एकल खिताब

संजय भट्टाचार्य मेमोरियल टेबुल टेनिस : आयुष, अनन्या और ऐशानी ने जीते एकल खिताब

बिहार यंग मेंस इंस्टीच्यूट में चल रही यह प्रतियोगिता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 नवंबर। स्थानीय बिहार यंग मेन्स इंस्टिट्यूट में जारी संजय भट्टाचार्य मेमोरियल पटना जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में पटना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल खिताब अपने नाम किए।

बालक अंडर-13 वर्ग में आयुष कुमार ने मिहुल गुहा को फाइनल में 3-0 से पराजित कर खिताब जीत लिया। सेमीफाइनल में आयुष ने एल्विन बोरो को 3-0 से हराया था, जबकि मिहुल गुहा ने विवान वर्मा को 3-2 से मात दी थी।

अंडर-13 बालिका वर्ग में ऐशानी आनंद ने अर्णिका आनंद को 3-0 से हराकर विजेता बनीं। सेमीफाइनल में ऐशानी ने वैष्णवी को 3-1 से हराया और अर्णिका ने राजवी को 3-0 से पराजित किया।

अंडर-15 बालिका वर्ग में कुमारी अनन्या ने नव्या लक्ष्मी को 3-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में अनन्या ने राजवी को 3-0 और नव्या ने अंशिका को 3-1 से हराया था।

पटना के युवा खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन ने प्रतियोगिता को रोमांचक और यादगार बना दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights