मोतिहारी, 2 नवंबर। राज्य स्तरीय बालिका साइक्लिंग प्रतियोगिता 2025-26 में पूर्वी चंपारण की साइकिलिस्ट्स का जलवा देखने को मिला। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना और जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण ने तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
पिपराकोठी–डुमरियाघाट फोरलेन पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में पूर्वी चंपारण की सुप्रिया कुमारी ने गोल्ड जीता। गया जी की रजनी कुमारी को सिल्वर और रोहतास की राधा कुमारी को ब्रॉन्ज मिला।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो : बिहार के ओशो राज को रजत व प्रियांशु मिश्रा को कांस्य पदक
अंडर-17 वर्ग में शालिनी कुमारी (गोल्ड), सृष्टि कुमारी (सिल्वर) और पश्चिम चंपारण की खुशी कुमारी (ब्रॉन्ज) ने पदक हासिल किए।
अंडर-19 वर्ग की 20 किमी रेस में प्रियांशु कुमारी (पूर्वी चंपारण) ने गोल्ड, खुशबू कुमारी (पूर्णिया) ने सिल्वर और प्रतिमा कुमारी (भागलपुर) ने ब्रॉन्ज जीता।
यह भी पढ़ें : बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा प्रमंडल को दोहरा खिताब
विजेता खिलाड़ियों को बिहार साइक्लिंग के चीफ कोच अभय कुमार लुईस एवं अतिथियों ने मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। 18 अंकों के साथ पूर्वी चंपारण ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि गया जी की टीम उपविजेता रही।
यह भी पढ़ें :बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा प्रमंडल को दोहरा खिताब
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, साइक्लिंग संघ के सचिव सिद्धार्थ वर्मा, कबड्डी संघ के सचिव भानु प्रकाश, और अन्य खेल पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्य बातें (Key Highlights)
-
पूर्वी चंपारण ने जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल
-
गया जी की टीम बनी उपविजेता
-
प्रतियोगिता में शामिल रहीं बिहार के 10 से अधिक जिलों की बालिकाएँ
-
आयोजन स्थल: पिपराकोठी–डुमरियाघाट फोरलेन, मोतिहारी