Monday, February 23, 2026
Home बिहारअन्य बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा प्रमंडल को दोहरा खिताब

बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा प्रमंडल को दोहरा खिताब

ताइक्वांडो में मुंगेर प्रमंडल का रहा दबदबा

by Khel Dhaba
0 comment
  • वॉलीबॉल में दरभंगा प्रमंडल को दोहरा खिताब
    अंडर-17 व अंडर-19 का खिताब जीता
    वॉलीबॉल अंडर-14 में मुंगेर चैंपियन
    ताइक्वांडो में मुंगेर प्रमंडल का रहा दबदबा
    चार दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका वालीबॉल एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न
    पाटलिपुत्र खेल परिसर ,कंकडबाग में आयोजित थी प्रतियोगिता

पटना, 02 नवम्बर। खेल विभाग,बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 में दरभंगा प्रमंडल ने वॉलीबॉल का दोहरा खिताब जीता। रविवार को दरभंगा प्रमंडल ने भागलपुर प्रमंडल को हराकर अंडर-19 आयु वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इसके पहले अंडर-17 आयु वर्ग का खिताब उसने जीता था। अंडर-14 आयु वर्ग में मुंगेर प्रमंडल की टीम चैंपियन बनी।

यह भी पढ़ें : बिहार स्कूली बालिका वॉलीबॉल में दरभंगा ने जीता खिताब

वालीबॉल बालिका अंडर 19 आयु वर्ग के फाइनल में दरभंगा ने भागलपुर को 2-0 (25-23,25-21) तथा बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में मुंगेर ने दरभंगा को 2-0 ( 25-17,25-18) से हराकर जीता। इससे पूर्व सम्पन्न हुए अंडर 14 के पहले सेमीफइनल मे मुंगेर ने पटना को 2-0 ( 25-21,25-19) तथा दूसरे सेमीफइनल मे दरभंगा ने सारण को 2-0 ( 25-17,25-22) हराकर फाइनल में जगह बनाई।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में सम्पन्न हुई चार दिवसीय इस प्रतियोगिता के ताइक्वांडो में टीम चैम्पियनशिप का खिताब बालिका अंडर-14 आयु वर्ग में मुंगेर (4 स्वर्ण 1 कांस्य) बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में तिरहुत (5 स्वर्ण, 1रजत,3 कांस्य) तथा बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में मुंगेर (8 स्वर्ण, 1कांस्य) ने जीता। जबकि इन आयु वर्गों में उपविजेता का खिताब क्रमशः पटना(2 स्वर्ण, 3 कांस्य), मुंगेर (3 स्वर्ण, 4रजत,3 कांस्य) तथा तिरहुत (2 स्वर्ण, 3रजत,4 कांस्य) ने जीता।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो : बिहार के ओशो राज को रजत व प्रियांशु मिश्रा को कांस्य पदक

रविवार को प्रतियोगिता के पुरुस्कार वितरण सह समापन समारोह के अवसर पर श्री संजय कुमार सहायक निदेशक, खेल विभाग, बिहार तथा श्री आनंदी कुमार क्रीड़ा कार्यपालक ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने सभी विजेताओं को मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया। साथ ही प्रतियोगिता का ध्वाजावरोहण कर प्रतियोगिता के विधिवत् समापन की धोषणा की। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी,पटना ने हरित पौधा तथा स्मृति चिन्ह् प्रदान कर किया।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय स्कूल गेम्स वुशू में बिहार ने जीते चार पदक

रविवार को सम्पन्न ताइक्वांडो के विभिन्न आयु वर्ग के मुकाबले का परिणाम इस प्रकार हैं-
अंडर-19
ओवर 68 किलो : स्वर्ण-कृषिका राज (मुंगेर), रजत-ज्योतिका सिन्हा (दरभंगा), कांस्य-अनिष्का आर्या (तिरहुत)।
अंडर-14
ओवर 38 किलो : स्वर्ण-साइबा राजेश (पटना), रजत-नुपूर श्री (पूर्णिया), कांस्य-सुप्रिया (तिरहुत) व मुस्कान कुमारी (सारण)।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights