Sunday, March 8, 2026
Home बिहारअन्य राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका ताइक्वांडो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका ताइक्वांडो और वॉलीबॉल प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से

राज्य स्तरीय अंतर्जिला विद्यालय बालिका बॉस्केटबॉल 17 नवंबर से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 22 अक्टूबर। वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में
जिला पदाधिकारी, पटना के निदेश के आलोक में जिला प्रशासन, पटना द्वारा राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) बालिका ताइक्वांडो और वॉलीबॉल (अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक तथा राज्य स्तरीय (अंतर्जिला) विद्यालय बास्केटबॉल बालिका (अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन 17 नवम्बर से 20 नवम्बर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना में किया जायेगा।

इस आशय की सूचना श्री समीर सौरभ भा.प्र.से. उप विकास आयुक्त,पटना ने सभी संबंधित प्रमंडलीय उपनिदेशक/ अधीक्षक शारीरिक शिक्षा तथा जिला खेल पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से देते हुए चयनित टीमों को ससमय प्रतिभागिता कराने का निदेश दिया है।

श्री ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों, टीम प्रभारियों और तकनीकी पदाधिकारियों के आवासन एवं भोजन की व्यवस्था पाटलिपुत्र खेल परिसर के खेल छात्रावास में की जायेगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों को पूर्ण रूप से भरा तथा संबंधित जिला के खेल पदाधिकारी से अग्रसारित निर्धारित योग्यता प्रमाण पत्र के साथ सभी आवश्यक प्रमाण पत्र जैसे-जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, गत वर्ष उतीर्ण कक्षा का अंक प्रमाण पत्र, विद्यालय पहचान पत्र आदि के साथ दल प्रभारी के नेतृत्व में ससमय रिपोर्ट करेंगे । सभी टीमों के साथ अनिवार्य रूप से महिला टीम प्रभारियों को भेजने का भी निर्देश दिया गया है।

प्रतियोगिता के संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संबंधित खेल के दक्ष तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने का अनुरोध किया गया है । सभी प्रतियोगिता स्थलों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही आकस्मिक व्यवस्था हेतू प्रतियोगिता एवं आवासन स्थल पर पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, आवश्यक औषधियों के साथ प्रतिनियुक्त करने का निदेश सिविल सर्जन,पटना को दिया गया है। प्रतियोगिता स्थल पर साफ सफाई, शुद्ध पेयजल हेतू वाटर एटीएम तथा चलंत शौचालय आदि की व्यवस्था करने के लिए पीएचडी एवं पटना नगर निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights