Wednesday, March 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट कुंती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : यंग इलेवन की टीम जीती

कुंती देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : यंग इलेवन की टीम जीती

शुभम को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 10 अक्टूबर। स्थानीय गांधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर सर्विस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित कुंती देवी मेमोरियल टूर्नामेंट के उदघाटन मुकाबले में यंग इलेवन मोतिहारी ने एच एल क्रिकेट एकेडमी, सीवान को 7 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीवान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 63 रन बनाए। सीवान के बल्लेबाज करन शर्मा ने टीम के लिए सर्वाधिक 22 रन का योगदान दिया। यंग इलेवन के गेंदबाज अंश ने 3 और आदित्य ने 2 विकेट लेकर विपक्षी टीम की गेंदबाजी को चुनौती दी।

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए यंग इलेवन ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 63 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। टीम के शुभम को शानदार 35 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। मैच में तैयब हुसैन और कुमार राज ने अम्पायर की भूमिका निभाई।

टूर्नामेंट का उद्घाटन जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गौतम भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश कुमार, संतोष कुमार, प्रकाश कुमार, कन्हैया, फैसल गनी, एजाज अंसारी, शिवम कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भी उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights