Thursday, June 18, 2026
Home बिहारक्रिकेट मोतिहारी : कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की जीत से शुरुआत

मोतिहारी : कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की जीत से शुरुआत

सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट

by Khel Dhaba
0 comment

मोतिहारी, 2 सितंबर। स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर आयोजित सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मुकाबले में कनौजिया क्रिकेट एकेडमी ने चंपारण क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हरा दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी चंपारण क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाज मिथुन के 16 रन व रोहित के 11रन की पारी के बदौलत 84/10(17.5) का स्कोर खड़ा किया।

कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अंकुर ने 3विकेट व बादल कनौजिया ने 2विकेट चटकाए।

जवाब में कनौजिया क्रिकेट एकेडमी ने बादल कनौजिया के 28 रन व आकाश के 24रन की बदौलत 87/5(10.1) का स्कोर बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया।

चंपारण क्रिकेट क्लब के गेंदबाज रोहित ने 2विकेट जबकि पंकज व आयान ने 1-1विकेट लिया।

मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के बादल कनौजिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व मो.तैयब ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में इब्राहीम लोधी रहे।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल सेंट्रल यूनिवर्सिटी की टीम का मुकाबला ब्रावो क्रिकेट एकेडमी से होगा।

मौके पर बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, इसीडीसीए अध्यक्ष आकर्षण आदित्व, सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद, खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू, मनोज कनौजिया, संत कुमार, रवि चुटुन, विश्वनाथ प्रसाद, गुलाब खान, रामप्रकाश सिन्हा, संजय कुमार टुन्ना इत्यादि की उपस्थिति रही।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.