पटना, 26 अप्रैल। बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के दिशा निर्देश पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ द्वारा आगामी 27 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से बेगूसराय के सिमरिया घाट स्थित राजेंद्र पुल के नजदीक बिहार बीच कबड्डी टीम (महिला व पुरुष) का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किया गया है।
यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत और सचिव विपुल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से देते हुए कहा कि इस सेलेक्शन ट्रायल में बिहार के सभी पंजीकृत जिला कबड्डी संघ के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन श्याम नंदन सिंह को आयोजन अध्यक्ष एवं बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के सचिव सरोज कुमार को आयोजन सचिव बनाया गया है।
इससे चयनित खिलाड़ी एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आंध्र प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की मेजबानी में द्वारा आगामी 15 से 18 मई तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बीच महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे।

