Thursday, May 14, 2026
Home बिहारRANDHIR VERMA BCA U-19 ONE DAY TROPHY तपती गर्मी में भोजपुर के अर्जुन सिंह के बल्ले से रन बरसे, सन्नी का कहर

तपती गर्मी में भोजपुर के अर्जुन सिंह के बल्ले से रन बरसे, सन्नी का कहर

BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में भोजपुर ने रोहतास को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 22 अप्रैल। तपती गर्मी में स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में भोजपुर के अर्जुन सिंह के बल्ले से रन बरसे और इसके बाद सन्नी कुमार के कहर से रोहतास की टीम सन्न रह गई। जी हां यह हुआ बीसीए रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के शाहाबाद जोन के मुकाबले में। इस मुकाबले में भोजपुर ने रोहतास को 170 रन से हराया। अर्जुन सिंह का यह लगातार दूसरा शतक है और भोजपुर की भी यह लगातार दूसरी जीत है।

 

मंगलवार यानी 22 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में रोहतास के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोजपुर की टीम निर्धारित 50 ओवर  में मात्र 3 विकेट खोकर 330 रन बनाये। भोजपुर की ओर से अर्जुन कुमार ने 117 गेंद में 130 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं अमर कुमार ने भी अर्धशतक जमाते हुए 51 गेंद में 75 रन बनाए। इसके अलावा रित्वीज ने 45 रन, प्रियांशु 39 और हिमांशु ने 26 रन बनाए।

रोहतास की ओर से अवधेश,प्रिंस और वीरु ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसे भी पढ़ें : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में सहरसा जीता

भोजपुर के 331 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतास की टीम 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। संत कुमार ने 47 रन, अवधेश यादव ने 23, युवराज सिंह 21, प्रिंस 16 और वीरु व कृष ने 15-15 रन बनाए।

 

भोजपुर की ओर से सन्नी कुमार ने शानदार 4 विकेट, शिवम सिंह ने 3, हिमांशु सिंह ने 2 और अर्जुन ने 1 विकेट हासिल किया।

 

अर्जुन सिंह को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी कैमूर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह प्रेमी व संयोजक संजय कुमार ने प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें : BCA RANDHIR VERMA U-19 ONE DAY TROPHY में सहरसा जीता

इस मैच में बीसीए अंपायर के रूप में पटना के सुनील सिंह और अविनाश कुमार शुक्ला थे। ऑनलाइन स्कोरर के रूप में विशाल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में सौरव कुमार थे।

 

बुधवार का मुकाबला रोहतास व मेजबान कैमूर के बीच होगा।

संक्षिप्त स्कोर

भोजपुर : 50 ओवर में 3 विकेट पर 330 रन, रितविज सिंह 45,हिमांशु सिंह 26, अर्जुन सिंह नाबाद 130, प्रियांशु कुमार 39, अमर कुमार नाबाद 75, अतिरिक्त 18,अवधेश यादव 1/36, प्रिंस कुमार 1/49, वीरू गुप्ता 1/60

इसे भी पढ़ें : दुनिया के सर्वश्रेष्‍ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना, मिला ये बड़ा सम्‍मान

रोहतास : 33.3 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट वीरू गुप्ता 15, संत सिंह 47, हर्ष आर्या 15, युवराज सिंह 21, प्रिंस कुमार 16, अवधेश यादव 23, अतिरिक्त 11, शिवम सिंह 3/28, सन्नी सिंह 4/21, हिमांशु सिंह 2/17, अर्जुन सिंह 1/8

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights